स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

अंकुर वारिकू की बॉडी ट्रांसफोर्मेशन के पीछे था ये वेजिटेरियन डाइट प्लान, खुद शेयर कर बताया क्या खाते थे पूरा दिन

अंकुर वारिकू की बॉडी ट्रांसफोर्मेशन के पीछे था ये वेजिटेरियन डाइट प्लान, खुद शेयर कर बताया क्या खाते थे पूरा दिनAnkur Wariku’s Body Transformation: एंटरप्रेन्योर, लेखक और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपनी हालिया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी से इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है. वारिकू के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, कई फैंस इस बदलाव के पीछे की हर चीज को जानने के लिए उत्सुक हैं. अंकुर वारिकू ने हाल ही में एक पोस्ट में अपनी डेली डाइट में खाई जाने वाली कुछ वेजिटेरियन चीजों के बारे में बताया. उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक के मील में खाई जाने वाली कुछ चीजों की लिस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, (लगभग) वेजिटेरियन डाइट प्लान जिसके कारण यह बदलाव हुआ:यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है सुबह खाली पेट किशमिश को दूध में भिगोकर पीनाउन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा:9:30 बजे 1 स्कूप व्हे प्रोटीन + क्रिएटिन + 1 अखरोट + 4 बादाम + 4 काजू + 5-6 किशमिश + सप्लीमेंट्स (नोट: कृपया सप्लीमेंट्स का उपयोग किसी मेडिकल प्रोफेशनल्स से सलाह लेने के बाद ही करें)सुबह 11 बजे: 200 ग्राम कच्चा पनीर, टोफू या टेम्पेहया 3 अंडे की सफेदी (शायद ही कभी – मुझे अंडे पसंद नहीं हैं)या दाल चिल्लादोपहर 1 बजे: फल (केला या आधा सेब या आम या चीकू)शाम 4 बजे: 2 रोटी (गेहूं/ज्वार/सोयाबीन) + सब्जी + दाल + कम वसा वाला दहीशाम 6:30 बजे: दही के साथ 1 स्कूप प्रोटीनसप्लीमेंट:ओमेगा 3 फैटी एसिड्सविटामिन बी12विट डीप्रतिदिन 500 कैलोरी की कमी को पूरा करने की कोशिश करते हुए मैंने अपना कैलोरी सेवन घटाकर 1600-1800 कैलोरी/प्रतिदिन कर लिया.इससे 2 हफ्ते में 7000-7500 कैलोरी की कमी हो जाती है, जिससे 1 किलो वसा कम हो जाती है. यह वह इक्वेशन है जिसे आपको जानना जरूरी है.7500 कैलोरी की कमी = 1 किलो फैट लॉससाथ ही मैंने जो कैलोरी ली उसमें एक विशिष्ट मैक्रोन्यूट्रिएंट स्ट्र्क्टर था.यह भी पढ़ें: बेसन में ये एक चीज मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाएं चेहरे पर, चमक देख आप भी कहेंगे क्या कमाल का नुस्खा हैप्रोटीन: 40-45 प्रतिशतकार्ब्स: 40 प्रतिशतफैट: 15-20 प्रतिशतView this post on InstagramA post shared by Ankur Warikoo (@ankurwarikoo)उन्होंने लिखा, बेशक, ऐसे भी दिन थे जब मैंने छोले भटूरे और मिठाइयां खाईं. वे दुर्लभ नहीं थे, लेकिन काफी सामान्य थे!मेन बात यह थी कि ज्यादातर दिनों में कैलोरी की कमी को पूरा किया जाए, ताकि आप व्यायाम करते समय फैट कम कर सकें और मसल्स को बना सकें.

Body Transformation Diet: अंकुर वारिकू ने हाल ही में एक पोस्ट में अपनी डेली डाइट में खाई जाने वाली कुछ वेजिटेरियन चीजों के बारे में बताया. उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक के मील में खाई जाने वाली कुछ चीजों की लिस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button