Quick Feed
IFS ऑफिसर से विदेश मंत्री बनने तक ऐसा था कांग्रस नेता नटवर सिंह का पॉलिटिकल सफर, उनके जीवन की 10 बड़ी बातें
IFS ऑफिसर से विदेश मंत्री बनने तक ऐसा था कांग्रस नेता नटवर सिंह का पॉलिटिकल सफर, उनके जीवन की 10 बड़ी बातेंनटवर सिंह का जन्म राजस्थान के भरतपुर में हिंदू जाद परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के स्किंदा स्कूल से की थी और इसके बाद उन्होंने अजमेर के mayo college से आगे की पढ़ाई की थी. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री ली थी. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में पढाी खी और चीन में पेकिंग विश्वविद्यालय में एक अवधि के लिए विजिटिंग स्कॉलर रहे.
कांग्रेस नेता और भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार रात को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. वह 93 वर्ष के थे. नटवर सिंह के परिवार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के पास स्थिति गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसे ली थीं. वह पिछले कुछ हफ्तों से उस अस्पताल में भर्ती थे. नटवर सिंह ने अपनी पॉलिटिकल जर्नी शुरू करने से पहले भारत के विदेश अधिकारी के रूम में काम किया था. इसके बाद 1985 में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे और 1986 में वह मंत्री भी चुने गए थे. इतना ही नहीं नटरव सिंह को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.