स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Todays Breaking News: दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की दूसरी लिस्ट

Todays Breaking News: दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की दूसरी लिस्टदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की. पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है. इस बार पार्टी ने उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं पटपड़गंज से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था.इसके अलावा आप ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी) को टिकट दिया है.रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों के अनुसार सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनका परिवार मॉस्को में है और उन्हें शरण दी गई है. वहीं सीरिया के सबसे बड़े विद्रोही गुट के प्रमुख ने असद के पतन के बाद पहली बार सामने आकर इसे ‘इस्लामिक राष्ट्र की जीत’ बताया. बता दें असद परिवार के 50 साल के शासन का रविवार तड़के अप्रत्याशित अंत हो गया है और लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया तथा खुशी में हवा में गोलियां भी चलाईं.

Todays Breaking News: देश और दुनिया की खबरों की फटाफट जानकारी के लिए इस ब्लॉग से जुड़े रहें. हम इसमें सबसे तेज और संक्षेप में लेटेस्ट खबरें आप तक पहुंचाएंगे.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button