स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

Tripura-Nagaland त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा की जीत मोदी मॉडल का नतीजा- अरुण साव

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने Tripura-Nagaland में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल की जीत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह पिट गई। यह साबित हो गया है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ गया है।

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अपने सफाए के लिए तैयार रहे। देश की जनता कांग्रेस के कर्मों और नीतियों की वजह से इस पार्टी से नफरत करने लगी है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव में हमारी जीत ने फिर जाहिर कर दिया कि देश की जनता की पसंद केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

Tripura-Nagaland जीत, रायपुर BJP कार्यालय में जश्न

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा को समर्थन देकर जनता ने साफ संदेश दिया है कि उसे भ्रष्टाचार मुक्त विकास की राजनीति करने वाली भाजपा ही पसंद है। कांग्रेस को एक बार फिर नकार दिया गया है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Tripura- Nagaland
Tripura- Nagaland में जीत, रायपुर में जश्न

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कई नेता भी वहां कांग्रेस के तथाकथित भूपेश मॉडल की बात कर रहे थे। जनता ने पहले की तरह फिर से एक बार कांग्रेस का भ्रष्ट मॉडल ठुकरा दिया है।

कांग्रेस की हार कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ एक और बड़ा कदम है। कांग्रेस के लिए जैसे निराशाजनक परिणाम त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में आये हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी आने वाले हैं। जनता ने तय कर लिया है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त और विकास की राजनीति करने वाली सरकार चाहती है। और, यह तो जनता जानती है कि न भय न भूख न भ्रष्टाचार, भाजपा ही दे सकती है अच्छी सरकार।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button