स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर के गाने पर ‘चचा’ ने किया ऐसा डांस, देख लोग बोले- आग ही लगा दी

अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर के गाने पर ‘चचा’ ने किया ऐसा डांस, देख लोग बोले- आग ही लगा दी

Old Man Viral Dance: हॉबी और टैलेंट का उम्र से कोई वास्ता नहीं होता है. इस बात का अंदाजा आप हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स एनर्जेटिक परफॉर्मेंस देते नजर आ रहा है. वायरल हो रहे इस जबरदस्त वीडियो में बुजुर्ग शख्स की एनर्जी और मूव्स को देखकर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधें नहीं थक रहे हैं. यकीन ना हो तो खुद ही देख लीजिए.एनर्जी और मूव्स की जमकर हुई तारीफइस वायरल वीडियो को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि बुजुर्ग शख्स ने अपने जबरदस्त डांस से नौजवानों को भी फेल कर दिया. शायद यही वजह है कि, इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है. उम्र के इस पड़ाव में भी ‘चचा’ का ये अतरंगी अंदाज लोगों के दिल के दिल को छू गया है. वीडियो में कुर्ता पजामा पहने यह बुजुर्ग शख्स अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म ‘दीवाने’ के गाने ‘कयामत-कयामत’ पर गजब का डांस करते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं.यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by RaEEs:) (@not_yours_raees01)लोगों ने पूछा ये सवालकमाल के इस वीडियो में ‘अंकल’ के एक्सप्रेशन से लेकर मूव्स तक हर चीज लोगों का खूब ध्यान खींच रही है. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग पूछ रहे हैं कि, अंकल की कोई डांस क्लास तो नहीं है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @not_yours_raees01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक 14 मिलियन से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, जबकि 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. लोगों ने इस तरह किया रिएक्टवीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ‘कयामत कयामत वाला स्टेप कमाल का था आपका, बहुत बढ़िया अंकल जी.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अंकल चार दिन की जिंदगी है इसी तरह खुल के जियो.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘जब ये गाना आया होगा तब ये अंकल एकदम यंग होंगे.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘चचा की डांसिंग स्टाइल लाजवाब है.’ पांचवे यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है! चचा ने तो आग लगा दी.’  

Viral Dance: वायरल हो रहे इस वीडियो में कुर्ता पजामा पहने ‘चचा’ अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर के गाने ‘कयामत-कयामत’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button