US Elections 2024 LIVE Updates: जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या है कमला हैरिस का हाल
US Elections 2024 LIVE Updates: जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या है कमला हैरिस का हालUS Presidential Elections: डोनाल्ड ट्रंप या फिर कमला हैरिस, अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब कुछ ही देर में मिलने वाला है. अमेरिका चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है. शुरुआती रुझानों में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बढ़त बना ली है. हालांकि आपको बता दें कि ये शुरुआती रुझान और नतीजे हैं. यह पलट भी सकते हैं.2020 में भी ऐसा देखा गया था. शुरुआती रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन नतीजे बाइडन के पक्ष में आए थे. ऐसे में दुनिया की सबसे शक्तिशाली कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह पिक्चर दिन बढ़ने के साथ क्लियर होती चली जाएगी. जानिए अमेरिका चुनाव रुझानों का हर अपडेट…बहुमत मिलने पर भी हार सकते हैं ट्रंप, पढ़िए कैसेअमेरिकी चुनाव की कुछ बेसिक बातें अमेरिका में 47वें राष्ट्रपति के लिए यह चुनाव हो रहा हैअमेरिका में कुल 50 प्रांत हैं, इनमें मिलाकर 538 सीटें हैं राष्ट्रपति की कुर्सी पाने के लिए 270 वोटों (निर्वाचकों) की जरूरत हैनिर्वाचक मंडल के 538 सदस्य वोट करके राष्ट्रपति चुनेंगेरिपब्लिकन पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस मैदान में हैंडेमोक्रेटिक पार्टी ने टिम वॉल्ज़ को कैंडिडेट बनाया हैअमेरिका में 93 सीटों वाले 7 स्विंग स्टेट्स हैं, सत्ता की कुर्सी का रास्ता यहीं से होकर जाता है.
