अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2024 : जीत और रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त बरकरार, कमला हैरिस मुकाबले में लौटीं
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2024 : जीत और रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त बरकरार, कमला हैरिस मुकाबले में लौटींUS election results 2024 Kamala Harris Vs Donald Trump: अमेरिका में अगले चार साल किसका शासन चलेगा यानी दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का राष्ट्रपति कौन होगा यह कुछ देर में फाइनल हो जाएगा. 5 नवंबर को वोटिंग के बाद से गिनती का काम चालू हो गया है. अभी तक की गिनती में अमेरिका के 50 राज्यों में 538 सीटों या अमेरिका के हिसाब से कहें तो इलेक्टोरल वोट के लिए चुनाव हुआ. इन सीटों में जीतने वाले प्रत्याशी को 270 का आंकड़ा पार करना है. अभी तक के परिणामों और रुझानों में डोनाल्ड ट्रंप 230 इलेक्टोरल वोट्स के साथ बढ़त बनाए हुए हैं और कमला हैरिस 205 इलेक्टोरल वोट पर बढ़त बनाए हुए हैं. जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि मुकाबला कड़ा होगा, वही देखने को मिल रहा है. कमला हैरिस जो शुरुआती गिनती में पिछड़ती नजर आ रही थीं बाद में उन्होंने अंतर को पाटकर मुकाबला कड़ा कर दिया. गौरतलब है कि अमेरिका में कहा जाता है कि सात स्विंग स्टेट में जो जीतता है उसे पूरे चुनाव में जीत मिल जाती है. अभी तक स्विंग स्टेट की परिस्थिति को देखा जाए तो सातों स्टेट में डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं. बता दें कि स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां पर किसी पार्टी के समर्थन का रिकॉर्ड नहीं है. यानी लोग पार्टी और प्रत्याशी के हिसाब से वोट करते हैं और समर्थन बदल जाता है. आइए देखें क्या है अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में राज्यों की स्थिति: अलबामा में 9 इलेक्टोरल वोट्स हैं जहां डोनाल्ड ट्रंप जीत गए है. अलास्का में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं. रुझान आना बाकी है. अरकंसास में 6 इलेक्टोरल वोट्स हैं जहां डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज की है.कैलिफोर्निया में 54 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां कमला हैरिस जीती हैं.कोलोरॉडो में 10 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां पर कमला हैरिस जीत गई हैं. कनेक्टीकट में 8 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट में तीन इलेक्टोरल वोट हैं. यहां कमला हैरिस जीत गई हैं.डेलावेयर में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं यहां पर कमला हैरिस ने जीत दर्ज की है.फ्लोरिडा में 25 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.जॉर्जिया में 13 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं.एलिनोएस में 22 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां पर कमला हैरिस ने जीत दर्ज की है. इंडियाना में 12 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं.आईओवा में 7 इलेक्टोरल वोट्स हैं. ट्रंप जीत गए हैं.कंसास में 6 इलेक्टोरल वोट्स हैं. ट्रंप जीत गए हैं.कंसास में 6 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस आगे हैं.केंटुकी में 8 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस आगे हैं.लुइसियाना में 9 इलेक्टोरल वोट्स हैं और यहां पर ट्रंप जीत गए हैं. मेरीलैंड में 10 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस आगे हैं.मैसाचुसेट्स में 12 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.मिशिगन में 18 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस आगे हैं.मिसीसिपी में 7 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.मिसौरी में 11 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.मोंटाना में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां पर ट्रंप ने जीत दर्ज की है.नेब्रास्का में 5 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां पर ट्रंप ने जीत दर्ज की है.न्यू हैंपशर में 4 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस आगे हैं.न्यू मैक्सिको में 5 इलेक्टोरल वोट हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.न्यू जर्सी में 15 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस यहां जीत गई हैं. न्यूयॉर्क में 33 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.नॉर्थ कैरोलिना में 14 इलेक्टोरल वोट्स हैं. ट्रंप जीत गए हैं. नॉर्थ डेकोटा में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.साउथ डेकोटा में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.ओहायो में 21 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.ओक्लाहामा में 8 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीते हैं.ऑरेगॉन में 7 इलेक्टोरल वोट हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.पेंसिलवेनिया में 23 इलेक्टोरल वोट्स हैं. ट्रंप आगे हैं.रोड आइलैंड में 4 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.साउथ कैरोलिना 8 में इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं.टेन्नेस्सी में 11 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.टेक्सास में 32 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.उटाह में 5 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.वर्माउंट में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस आगे हैं.वर्जीनिया में 13 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कमला हैरिस जीत गई हैं.वॉशिंगटन में 11 इलेक्टोरल वोट्स हैं. यहां कमला हैरिस जीत गई हैं.वेस्ट वर्जीनिया में 5 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं.व्योमिंग में 3 इलेक्टोरल वोट्स हैं. डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं.
