स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्राणायाम आसन

उत्तर प्रदेश : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्राणायाम आसनउत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों के साथ विभिन्न योगासन किए. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री यहां राजभवन के बागीचे में सैकड़ों लोगों के साथ शामिल हुए.राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वास्तव में नये प्रोत्साहन का दिवस है. यह दिवस हमें हमारी परंपराओं पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित करता है.”योग एक संपूर्ण विधा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है।10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी के साथ राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।प्रदेश वासियों से अपील है कि योग को… pic.twitter.com/CEOFQhtQFJ— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2024मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि योग मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने का एक तरीका है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. योग दिवस का आयोजन विभिन्न संगठनों द्वारा राज्य की राजधानी में कई स्थानों पर किया गया जिसमें सभी आयु के लोगों ने योगासन किये.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस अवसर पर कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वास्तव में नये प्रोत्साहन का दिवस है। यह दिवस हमें हमारी परंपराओं पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित करता है.”
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button