स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आमी जे तोमार पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए गिरीं विद्या बालन, लेकिन भूल भुलैया 3 एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- कहेंगे- वाह

आमी जे तोमार पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए गिरीं विद्या बालन, लेकिन भूल भुलैया 3 एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- कहेंगे- वाहMadhuri Dixit & Vidya Balan  Aami J Tomar 3.0 Dance Video: 1 नवंबर को रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन से टकराने दीवाली के मौके पर रिलीज होने को तैयार कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की भूल भुलैया 3 का बीते दिन आमी जे तोमार 3.0 रिलीज किया गया, जिसमें माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का क्लासिकल डांस फैंस का दिल जीत रहा है. इसी बीच गाने के म्यूजिक लॉन्च पर भी दोनों एक्ट्रेसेस ने लाइव परफॉर्म करके फैंस की तारीफें पा ली हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. सामने आए वीडियो में माधुरी दीक्षित ग्रीन और पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. जबकि विद्या बालन काली साड़ी में मंजुलिका लुक में दिख रही हैं. दोनों ही आमी जे तोमार 3.0 गाने पर परफॉर्म करती हुई दिख रही हैं. हालांकि एक हिस्से में विद्या बालन गिर जाती हैं. लेकिन खड़े होकर वह फिर भी परफॉर्म करना नहीं रोकतीं. इसके चलते फैंस वीडियो पर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करते दिख रहे हैं. View this post on InstagramA post shared by NDTV India (@ndtvindia)एक यूजर ने लिखा, तारीफ होनी चाहिए गिरते हुए भी डांस. दूसरे यूजर ने लिखा, कितनी खूबसूरती से संभाला है. तीसरे यूजर ने लिखा, बड़े आत्मविश्वास के साथ संभालती हुई दिख रही हैं. चौथे यूजर ने लिखा, अभिमन्यु की तरह गिर के उठ गईं. 

Madhuri Dixit & Vidya Balan  Aami J Tomar 3.0 Dance Video: 1 नवंबर को रोहित शेट्टी और अजय देवगन की सिंघम अगेन से टकराने दीवाली के मौके पर रिलीज होने को तैयार कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की भूल भुलैया 3 का बीते दिन आमी जे तोमार 3.0 रिलीज किया गया,
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button