विश्व हिन्दू परिषद के रमेश मोदी का मुंबई में निधन
82 वर्षीय रमेश मोदी किडनी की समस्या से ग्रसित थे

रायपुर। विश्व हिन्दू परिषद के रमेश मोदी का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया. बड़े कपड़ा कारोबारी 82 वर्षीय रमेश मोदी किडनी की समस्या से ग्रसित थे, जिन्हें उपचार के लिए मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जानकारी के अनुसार, रमेश मोदी लंबे समय तक विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी. रायपुर में विश्व हिन्दू परिषद के पंडरी स्थित कार्यालय की स्थापना में इनकी अहम भूमिका थी.
इनकी दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले गुण को ध्यान में रखते हुए भाजपा शासनकाल के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया था. रमेश मोदी चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी के लंबे समय तक संरक्षक रहे.
रमेश मोदी का पार्थिव शरीर आज रात या कल सुबह तक मुंबई से लाए जाने की संभावना जताई है. रमेश मोदी अपने पीछे पत्नी व दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गए. उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि व्यावसायिक जगत में शोक का माहौल है.
- सुकमा में मां मातंगी दिव्य दरबार की गूंज, प्रेमा साई महाराज का विशेष प्रवास
- बस्तर पंडुम समापन समारोह में 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम
- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
- भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय



