स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलिसाई को मंच पर क्या कहा? वायरल वीडियो पर तमिलनाडू बीजेपी नेता ने दी ये सफाई

गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलिसाई को मंच पर क्या कहा? वायरल वीडियो पर तमिलनाडू बीजेपी नेता ने दी ये सफाईभाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने उनसे “राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने” के लिए कहा है. दरअसल हाल ही में अमित शाह और तमिलिसाई के बीच की बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था. ये वीडियो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह का है. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह को उंगली से इशारा करते हुए सुंदरराजन से एनिमेटेड तरीके से बात करते हुए देखा जा सकता है.Yesterday as I met our Honorable Home Minister Sri @AmitShah ji in AP for the first time after the 2024 Elections he called me to ask about post poll followup and the challenges faced.. As i was eloborating,due to paucity of time with utmost concern headviced to carry out the…— Dr Tamilisai Soundararajan (மோடியின் குடும்பம்) (@DrTamilisai4BJP) June 13, 2024तमिलिसाई सुंदरराजन ने एक्स पोस्ट में क्या लिखागुरुवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट में, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल सुंदरराजन ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पहली बार अमित शाह से मुलाकात की और दोनों के बीच चुनाव के बाद की चीजों के बारे में बात हुई. उन्होंने कहा कि कल जब मैं 2024 के चुनावों के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश में हमारे माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मिली, तो उन्होंने मुझे चुनाव के बाद की कार्रवाई और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया.तमिलिसाई और शाह के बीच हुई ये बातचीततमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि मैं विस्तार से सब बता रही थी, लेकिन समय की कमी के कारण गृह मंत्री अमित शाह ने अत्यंत चिंता के साथ राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने की सलाह दी, मेरी ये बात सभी अटकलों विराम लगाने के लिए है.” सुंदरराजन ने दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें डीएमके के तमिझाची थंगापांडियन से चुनाव में शिकस्त मिली.तमिलनाडु बीजेपी में पार्टी के भीतर कलह की अफवाहों के मद्देनजर उनकी टिप्पणी बेहद ही महत्वपूर्ण है. बुधवार को चेन्नई लौटने पर सुंदरराजन ने पत्रकारों द्वारा पार्टी के भीतर कलह के दावों और शाह के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

अमित शाह और तमिलिसाई के बीच की बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिस पर तमिलिसाई ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि गृह मंत्री के साथ उनकी क्या बातचीत हुई.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button