स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

दिल्ली को ये हुआ क्या है? मामूली सी बात पर हुई कहासुनी और दो युवकों की चाकू गोदकर कर दी हत्या

दिल्ली को ये हुआ क्या है? मामूली सी बात पर हुई कहासुनी और दो युवकों की चाकू गोदकर कर दी हत्यादिल्ली के बवाना इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां पर चार नाबालिग लड़कों ने दो लड़कों की चाकू मारकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इरशाद जिसकी उम्र 20 साल है, उसके साथ 17 साल का एक नाबालिग लड़का था. दोनों जिग-जैग तरीके से बाइक चला रहे थे. तभी जी ब्लॉक जेजे कॉलोनी में चार नाबालिग लड़कों ने जिनकी उम्र 13 से 17 साल थी, उन्हें रोका और उनके बीच बाइक चलाने के तरीक़े को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान की एक नाबालिग लड़के ने इरशाद और उसके साथ मौजूद नाबालिग को चाकू मार दिया. वारदात में दोनों की मौत हो गई.पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने क़त्ल की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया. चारों आरोपी नाबालिग थे, इसलिए उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस  (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) कानून के तहत कार्यवाई की जाएगी.Video : Diwali 2024: Himachal Pradesh के इस गांव में श्राप के डर से लोग नहीं मनाते हैं दिवाली

पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी गई और बताया गया कि सड़क पर एक व्यक्ति खून से लथपथ गिरा हुआ है. पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को अस्पताल ले गई. ​​
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button