स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

नसीम सोलंकी को टिकट देकर सपा ने चला कौन सा दांव? जानिए हाजी मुश्ताक से उनका कनेक्शन

नसीम सोलंकी को टिकट देकर सपा ने चला कौन सा दांव? जानिए हाजी मुश्ताक से उनका कनेक्शनसमाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ सीट पर निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया है. एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के कारण इरफान की सदस्यता खत्म किए जाने की वजह से यह सीट रिक्त हुई है.उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये छह सीटों पर बुधवार को सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया.इन सीटों पर साल के आखिर में उपचुनाव होने हैं, हालांकि इसके लिए तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. छह सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा नसीम सोलंकी को लेकर हो रही है. पूर्व विधायक हाजी मुश्ताक सोलंकी की बहू नसीम सोलंकी घरेलू महिला हैं. साल 2022 में हुए जाजमऊ आगजनी मामले में उनके पति इरफान सोलंकी को 7 साल की कैद हुई तो उन्होंने ही कोर्ट से लेकर घर संभाला. सीसामऊ इलाके में सोलंकी परिवार का काफी नाम है. सपा ने सोलंकी परिवार के नाम और इरफान के जेल जाने से उत्पन्न सहानुभूति को भुनाने के लिए नसीम को टिकट देकर बड़ा दांव चला है.

नसीम सोलंकी अपने पति इरफान के जेल जाने से पहले बहुत कम ही सार्वजनिक जगहों पर दिखतीं थीं. हालांकि जेल जाने के बाद न सिर्फ परिवार को संभाल रही हैं, बल्कि उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बन गईं हैं…
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button