स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

NDTV के इंटरव्यू में कही PM मोदी की बात हुई सच, फिर बनाए गए कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष

NDTV के इंटरव्यू में कही PM मोदी की बात हुई सच, फिर बनाए गए कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्षकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी सही साबित हुई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को सैम पित्रोदा को एक बार फिर से ओवरसीज कांग्रेस का चीफ बनाया है. लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने पित्रोदा और कांग्रेस की रणनीति को लेकर ऐसी भी भविष्यवाणी की थी. लोकसभा चुनाव के वक्त NDTV को दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था, “कभी-कभी मुझे लगता है कांग्रेस पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है. वो नेता अपनी मर्जी से कुछ करते होंगे, ऐसा नहीं लगता है. क्योंकि जब हो-हल्ला होता है तो पार्टी से उन्हें कुछ दिनों के लिए निकाल दिया जाता है. बाद में मेन स्ट्रीम ले लेकर आ जाते हैं.”View this post on InstagramA post shared by NDTV India (@ndtvindia)पीएम ने आगे कहा, “उन्होंने सैम पित्रोदा को अभी इस्तीफा दिला दिया है. कुछ दिन के बाद फिर उसे वही पद देंगे. देखिएगा.” मोदी ने कहा, “ये उनकी (कांग्रेस) सोची समझी रणनीति है. भ्रम पैदा करना, माहौल बदलना, नये-नये मुद्दे जोड़ते रहना… ऐसी चालाकियां वो करते रहते हैं.”बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पित्रोदा ने इंहेरिटेंस टैक्स को लेकर बयान दिया था. इसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. सैम पित्रोदा ने कहा था, “अमेरिका में उत्तराधिकार टैक्स लगता है. अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब उसकी मृत्यु होती है तो वह अपने बच्चों को उसका केवल 45 फीसदी ही ट्रांसफर कर सकता है, जबकि 55 फीसदी सरकार ले लेती है. यह एक दिलचस्प कानून है.” पित्रोदा ने कहा, “यह कानून कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति अर्जित की है और अब आप जा रहे हैं, तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, बल्कि आधी जो मुझे उचित लगता है.”पीएम मोदी ने बांसवाड़ा की रैली में दिया था जवाबलोकसभा चुनाव के समय राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को सैम पित्रोदा के मामले में जवाब दिया था. मोदी ने कहा था, “कांग्रेस राजघराने के सलाहकार ने पहले कहा था कि मध्यम वर्ग पर ज्यादा टैक्स लगाया जाना चाहिए. अब वे और आगे बढ़ गए हैं. अब कांग्रेस कह रही है कि वह उत्तराधिकार टैक्स लगाएगी. लोगों को उनके माता-पिता से मिली विरासत पर टैक्स लगाई जाएगी. आप अपनी मेहनत से जो संपत्ति जमा करेंगे, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी. कांग्रेस पार्टी उसे छीन लेगी.”पित्रोदा ने मई में छोड़ा था पदकांग्रेस को बैकफुट पर लाने के बाद सैम पित्रोदा ने बीते महीने ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट के जरिए पित्रोदा के पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी थी.भारत की विविधता को लेकर भी दिया था बयानइनहेरिटेंस टैक्स के बाद सैम पित्रोदा का एक और विवादास्पद बयान सामने आया था. पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में भारत की विविधता को लेकर कमेंट किए थे. उन्होंने कहा था, “भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं.” कांग्रेस ने बयान से किया किनाराये बयान सामने आने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने इससे किनारा कर लिया था. कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है. यह गलत है. उससे पहले राहुल गांधी ने पित्रोदा के इनहेरिटेंस टैक्स वाले बयान से भी किनारा कर लिया था.

लोकसभा चुनाव के दौरान पित्रोदा ने इंहेरिटेंस टैक्स को लेकर बयान दिया था. इसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. कांग्रेस को बैकफुट पर लाने के बाद सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button