स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में भाजपा की जीत ऐतिहासिक रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो भाजपा को लेकर चुनावी प्रतियोगिता में कहीं नही है ऐसा बताने वालों को परिणाम ने चौका दिया।
वहीं जब हम संगठन के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्षों की नेतृत्व समीक्षा करें तो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश में भाजपा को मजबूती प्रदान किया है। कार्यकर्ताओं को चुनाव से पूर्व चार्ज करके हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे ऐसा विश्वास दिलाया है।
छत्तीसगढ़ भाजपा के इतिहास में प्रदेश अध्यक्षों का रिजल्ट
2003 विधानसभा
भाजपा अध्यक्ष – रमन सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री – अजीत जोगी (कांग्रेस)
विजयी सीटों की संख्या भाजपा – 50 कांग्रेस – 37 बीएसपी – 2 एनसीपी – 1
वोट प्रतिशत बीजेपी- 39.26% वोट प्रतिशत कांग्रेस- 36.71% वोट प्रतिशत बीएसपी- 4.45% वोट प्रतिशत एनसीपी- 7.02%
कुल मतदाता संख्या 1,35,43,656 पुरुष मतदाता – 68,11,150 महिला मतदाता – 67,32,506 इतने पुरषों ने मतदान किया – 50,84,506 महिलाओं ने मतदान किया – 45,71,656 मतदान प्रतिशत-71.30%
2008 विधानसभा
भाजपा अध्यक्ष – विष्णु देव साय
विजयी सीटों की संख्या भाजपा – 50 कांग्रेस – 38 बीएसपी – 2
वोट प्रतिशत बीजेपी- 40.33% वोट प्रतिशत कांग्रेस- 38.63% वोट प्रतिशत बीएसपी- 6.11%
कुल मतदाता संख्या 1,52,18,560 पुरुष मतदाता – 76,75,813 महिला मतदाता – 75,42,747 इतने पुरषों ने मतदान किया – 55,11,189 महिलाओं ने मतदान किया – 52,19,382 मतदान प्रतिशत-70.51%
2023 विधानसभा
भाजपा अध्यक्ष – अरुण साव
विजयी सीटों की संख्या भाजपा -54 कांग्रेस – 35 गोंगपा – 01
वोट प्रतिशत बीजेपी- 46.27% वोट प्रतिशत कांग्रेस- 42.23% वोट प्रतिशत बीएसपी- 2.05%
कुल मतदाता संख्या 2,03,54,845
मतदान प्रतिशत-76.31%
2018 विधानसभा
भाजपा अध्यक्ष – धरम लाल कौशिक
विजयी सीटों की संख्या भाजपा -15 कांग्रेस – 68 जनता कांग्रेस+बीएसपी – 7
वोट प्रतिशत बीजेपी- 32.97% वोट प्रतिशत कांग्रेस- 43.04% वोट प्रतिशत बीएसपी- 11.5%
कुल मतदाता संख्या 1,85,88,520 पुरुष मतदाता – 93,19,158 महिला मतदाता – 92,68,474 इतने पुरुषों ने मतदान किया – 71,366,26 महिलाओं ने मतदान किया – 70,74,636 मतदान प्रतिशत-76.35%
2018 से 2023 में भाजपा का 14% मत बढ़ा।
अरुण साव ने 14 महीने के कार्यकाल में 14 प्रतिशत वोट बढ़ाया।
2013 विधानसभा
भाजपा अध्यक्ष – राम सेवक पैकरा
विजयी सीटों की संख्या भाजपा – 49 कांग्रेस – 39 बीएसपी – 1 निर्दलीय – 1
वोट प्रतिशत बीजेपी- 41.04% वोट प्रतिशत कांग्रेस- 40.29% वोट प्रतिशत बीएसपी- 4.27%
कुल मतदाता संख्या 1,68,95,762 पुरुष मतदाता – 85,86,556 महिला मतदाता – 83,08,557 इतने पुरुषों ने मतदान किया – 66,05,610 महिलाओं ने मतदान किया – 64,23,948 मतदान प्रतिशत-77.12%
बिलासपुर 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी अरुण साव – 634559 कांग्रेस अटल श्रीवास्तव – 492796
जीत का अंतर – 141763 वोटों से
20 साल की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले प्रदेश अरुण साव कौन
20 साल के सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष की बात करें तो अरुण साव टॉप पर हैं। सामाजिक क्षेत्र में बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, 1990 से 1995 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति में सक्रिय। नगर अध्यक्ष, विभाग प्रमुख, संभाग प्रमुख प्रदेश सहमंत्री, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
राजनैतिक क्षेत्र – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति में होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप मे अपने राजनैतिक जीवन का आरंभ कर कार्यकर्ताओ के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा में मण्डल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए तथा भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य नियुक्त हुए फिर 9 अगस्त 2022 को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गए ।
सांसद – सत्रहवीं लोकसभा में राज्य की न्यायधानी बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े तथा 1,41,000 के रिकॉर्ड मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराये। संसद में अपने लोकसभा बिलासपुर के साथ-साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की समस्याओ को मुखरता से उठाते हैं।
साहू समाज – साहू समाज से आते हैं समाज के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं।
वकालत पेशा- वर्ष 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली में वकालत प्रारंभ किये तत्पश्चात बिलासपुर में उच्च न्यायालय स्थापित होने के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत प्रारंभ किये। एक कुशल अधिवक्ता के रूप मे अपनी विशेष पहचान बनाते हुए छतीसगढ़ उच्च न्यायालय मे उप शासकीय अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता तथा उप महाधिवक्ता भी रहे हैं। स्वयंसेवक संघ बाल्यकाल से स्वयंसेवक, छात्र राजनीति। 35 साल के राजनीतिक कैरियर में बेदाग छवि वाले नेता हैं।
सादगी और सरल स्वभाव- 2 BHK के छोटे से घर में रहने वाले अरुण साव सामान्य परिवार से आते हैं।
45000 वोटों से जीते लोरमी विधानसभा, यह जीत ऐतिहासिक
लोरमी विधानसभा की बात करें टी यह विधानसभा 5000 – 12000 से अधिक वोटों से किसी ने नहीं जीता था। वहीं अरुण साव 45000 वोटों से विजयी होने वाले पहले नेता बने हैं।