दिल्ली का CM कौन LIVE: आज 7 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला, जानें शपथ ग्रहण में कौन-कौन VVIP गेस्ट होगा शामिल?
दिल्ली का CM कौन LIVE: आज 7 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला, जानें शपथ ग्रहण में कौन-कौन VVIP गेस्ट होगा शामिल?दिल्ली के सीएम के नाम से सस्पेंस अब खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद पीएम मोदी के आवास पर संसदीय दल की बैठक खत्म हो चुकी है. इसी बैठक में 2 केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम फाइनल किए गए. रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ पर्यवेक्षक चुने गए हैं. ये दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक में जाएंगे और वहां वे शाम 6:30 बजे होने वाली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव करेंगे. बीजेपी के मुख्यमंत्री चयन की परंपरा के मुताबिक बाकी विधायक इसका अनुमोदन करेंगे. इसके बाद सभी विधायक और विधायक दल के नेता एलजी ऑफिस जाएंगे. वहां पर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. एलजी विधायक दल के नेता को सरकार बनाने का न्योता देंगे. वहीं कल दोपहर 12 बजे तय समय पर शपथ ग्रहण होगा. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की सरकार में 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं.Delhi CM Oath LIVE UPDATES:
