world test championship 2023 : भारतीय टीम से सूर्यकुमार यादव, ईशान किसन की छुट्टी, रहाणे को मौका
नई दिल्ली। world test championship 2023 बीसीसीआई ने मंगलवार को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम से सूर्यकुमार यादव व ईशान किसन की छुट्टी हो गई। वहीं अंजिक्य रहाणे की वापसी हुई है। टीम में जसप्रीत बुमराह को भी जगह नहीं मिली है। वह चोटिल चल रहे हैं।
world test championship 2023 7 से 11 जून तक मुकाबला
world test championship 2023 पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 से 11 जून तक ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय टीम में वापसी की। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में इसके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। केएस भरत टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर हैं।
world test championship 2023 (WTC) 2023 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस ब्लॉकबस्टर फाइनल मैच पर दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैन्स की अभी से ही निगाहें टिकी हैं।
आईपीएल में प्रदर्शन का कमाल, रहाणे को मौका
world test championship 2023 सूर्यकुमार यादव को टेस्ट में टीम इंडया ने ट्राय किया था। वहीं श्रेयस अय्यर इंजर्ड हैं। जबकि रहाणे का इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। 34 साल के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई के प्रदर्शन में शानदार भूमिका निभाई है।
रहाणे इस आईपीएल में अब तक पांच मैचों में 199.04 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बना चुके हैं। ये इस सीजन में किसी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है। उनकी बैटिंग देखकर फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान हैं।
फॉलो कारों क्लिक करो
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में रहाणे ने जिस तरह की बैटिंग की, वो वाकई हैरान कर देने वाला था। रहाणे ने उस मैच में 29 गेंदों पर 71 रनों की पारी में ऐसे शॉट्स लगाए, जिसने एबी डिविलियर्स की याद दिला दी। मुंबई के खिलाफ मैच में भी रहाणे ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बना डाले थे।
अंजिक्य रहाणे का टेस्ट रिकॉर्ड
रहाणे ने टेस्ट में टीम इंडिया के लिए कुल 82 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 4931 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 38।52 है। रहाणे के नाम टेस्ट में 12 शतक और 25 अर्धशतक हैं। उनका उच्चतम स्कोर 188 का है।
श्रेयस अय्यर चोटिल
श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से उनकी टीम में वापसी तय मानी जा रही थी। अय्यर ने पीठ दर्द के लिए ब्रिटेन में ऑपरेशन करवाया है।
इसे भी पढ़े- Arijit Dhoni : IPL 2023 के उद्घटना समारोह में अरिजीत ने छुए धोनी के पैर, जानिए क्यों
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए घोषित टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जेडजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट