स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचेयोगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंच चुके हैं. इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लग रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. आज उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर बैठक की. इस बैठक में कई मंत्री शामिल हुए.सीटवार मंत्रियों को जिम्मेदारी मिलीचुनाव में सीटवार मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है. सभी मंत्रियों को प्रभार वाले क्षेत्र में हफ्ते में दो दिन रात्रि विश्राम करना होगा. कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया क‍ि बैठक में विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि पर चर्चा की गई. सभी 10 सीटें जीतनी हैं. इसी कारण विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी क्षेत्र में जब तक चुनाव समाप्त नहीं हो जाएं, दो दिन-रात्रि विश्राम के निर्देश दिए.बाढ़ पर भी भी बात हुईमुख्यमंत्री की तरफ से सभी प्रभारी मंत्रियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि हर एक ग्रुप को कार्यकर्ताओं के साथ बात करनी है और सबसे ज्यादा फोकस बूथ को मजबूत करने में करना है. हर सीट पर तीन-तीन मंत्रियों के अलावा संगठन से एक-एक पदाधिकारी की तैनाती की गई है. बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘बाढ़, विकास कार्यों और आगामी चुनावों पर चर्चा हुई.’ पिछले एक पखवाड़े में राज्य के 17 जिलों के 700 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.इन सीटों पर होगा उपचुनावगौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी और खैर सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इनमें से करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर और सीसामऊ सीट पर सपा काबिज रही है. जबकि, फूलपुर, खैर और गाजियाबाद सीट भाजपा के पास थी. मीरापुर की सीट पर भाजपा की सहयोगी दल रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी को जीत मिली थी.

लोकसभा चुनाव में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी और खैर सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button