बिल्ली का स्वैग देख हो जाएंगे इंप्रेस, आंखों में चश्मा और गले में टाई लगाकर करती है बाइक की सवारी
बिल्ली का स्वैग देख हो जाएंगे इंप्रेस, आंखों में चश्मा और गले में टाई लगाकर करती है बाइक की सवारीबहुत से लोगों को जानवर पालने का शौक होता है. ये लोग सोते-जागते, खाते-पीते हर वक्त अपने फेवरेट पेट्स के साथ समय बीताना पसंद करते हैं. प्यारी सी एक कैट का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो अपने मालिक के साथ बाइक की सवारी करती नजर आ रही है. कैट का कूल स्वैग और स्टाइल देखकर आपके मुंह से भी बस वाह-वाह ही निकलेगा.टाई और गॉगल्स वाली कैटवीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स बाइक की सवारी कर रहा है. बाइक पर सामने एक ब्राउन कलर की बड़ी सी बिल्ली बैठी नजर आती है. इस बिल्ली का स्टाइल एकदम हटके है. इस प्यारी सी बिल्ली ने आंखों पर काला चश्मा लगाया है और गले में टाई भी बांध रखी है. तेज रफ्तार बाइक पर इस कूल कैट का स्वैग देखते ही बन रहा है.यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by Protetora Ana Lúcia Santana ???? (@protegepatasreserva)कूल कैट के स्वैग के लोग बने कायलवीडियो को 4 मिलियन से अधिक बार देका जा चुका है और साढ़े 3 लाख लाइक्स इस पर आए हैं. वीडियो कैप्शन की मानें तो बिल्ली के मालिक की मौत कोरोना से हो गई थी और ये प्यारी बिल्ली भी एक साल पहले चल बसी. वीडियो देख चुके लोग इस बिल्ली को बेहद क्यूट बता रहे हैं. कोई उसके स्वैग का कायल हो रहा है, तो कोई उनके लुक्स का फैन बन गया है.ये Video भी देखें: