Quick Feed

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर 58.58 प्रतिशत मतदान

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर 58.58 प्रतिशत मतदानलोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीट पर शुक्रवार को शाम छह बजे तक 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ.बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा कि राज्य के पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग और सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 9,322 मतदान केंद्र बनाए थे.उन्होंने कहा कि किशनगंज में 64 प्रतिशत, कटिहार में 64.60 प्रतिशत, पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत, भागलपुर में 51 प्रतिशत और बांका में 54 प्रतिशत मतदान हुआ. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीट पर शाम छह बजे तक 62.92 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान शाम छह बजे तक किशनगंज में 66.35 प्रतिशत, कटिहार में 67.62 प्रतिशत, पूर्णिया में 65.37 प्रतिशत, भागलपुर में 57.17 प्रतिशत और बांका में 58.60 प्रतिशत मतदान हुआ था.दूसरे चरण के चुनाव में रिजर्व समेत कुल 11,887 कंट्रोल यूनिट, 11,769 बैलेट यूनिट तथा 12,665 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 59 कंट्रोल यूनिट, 53 बैलेट यूनिट तथा 188 वीवीपैट मतदान अभ्यास के दौरान बदल दिए गए. इसके अलावा 36 कंट्रोल यूनिट, 36 बैलेट यूनिट तथा 275 वीवीपैट मतदान अभ्यास के बाद बदले गए. उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कुल 71 शिकायत प्राप्त हुईं, जिनका समय पर निपटान कर दिया गया.बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चुनाव पूर्णतः शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय या हिंसक घटना की सूचना नहीं है. इन सीटो पर मतदान के दौरान कुल 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया या कार्रवाई की गई. इन पांच सीट पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे रहे जिनमें 47 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं. इन उम्मीदवारों में जनता दल (यूनाइटेड) के पांच, बहुजन समाज पार्टी के चार, कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के दो प्रत्याशी शामिल हैं.भागलपुर लोकसभा से जदयू के मौजूदा सांसद अजय मंडल का मुख्य रूप से मुकाबला कांग्रेस के अजीत शर्मा से था. बांका लोकसभा सीट से जदयू के मौजूदा सांसद गिरधारी यादव की सीधी टक्कर राजद के जय प्रकाश यादव से थी. कटिहार लोकसभा से सीट से जदयू के मौजूदा सांसद दुलाल चंद गोस्वामी का मुख्य रूप से मुकाबला कांग्रेस के तारिक अनवर से था. पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां जदयू के मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा और राजद की बीमा भारती को निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव कड़ी टक्कर दे रहे थे .ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में सौतेले पिता ने सात महीने की बच्ची की हत्या कीये भी पढ़ें : उम्मीद है कि अन्य देशों को प्रेरणा मिलेगी: ‘सिटीजन स्टैक’ पर अपनी कहानी साझा करते हुए भारत

किशनगंज में 64 प्रतिशत, कटिहार में 64.60 प्रतिशत, पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत, भागलपुर में 51 प्रतिशत और बांका में 54 प्रतिशत मतदान हुआ
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button