Quick Feed

मुंबई के जोगेश्वरी इलाक़े में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

मुंबई के जोगेश्वरी इलाक़े में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीमुंबई के जोगेश्वरी इलाक़े में आग लगने की घटना सामने (Mumbai Fire) आई है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां और 8 वाटर टैंकर्स मौके पर पहुंच गए हैं. आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है. सामने आई जानकारी के मुताबिक ये आग एक फर्नीचर गोदाम में लगी है. मुंबई के ओशिवारा फर्नीचर गोदाम में कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से भीषण आग लगी है.  न्यूज एजेंसी IANS ने मुंबई फायर ब्रिगेड के हवाले से एक बताया कि ये आग मुंबई के अंधेरी के ओशिवारा इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में लगी है. इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने आई है. 

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button