स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

हीरामंडी में फरदीन खान के लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 14 साल बाद कर रहे कमबैक

हीरामंडी में फरदीन खान के लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 14 साल बाद कर रहे कमबैकसंजय लीला भंसाली वेब सीरीज हीरामंडी लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. इस सीरीज में बहुत बड़ी स्टारकास्ट है. सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा समेत कई एक्ट्रेसेस इस सीरीज में नजर आएंगी. अब सीरीज के नए पोस्टर रिलीज हुए हैं, जिसमें और कलाकारों के लुक रिवील कर दिए गए हैं. इस सीरीज से 14 सालों से एक्टिंग से दूरी बनाए हुए एक्टर फरदीन खान वापसी करने वाले हैं. फरदीन को फैंस बहुत मिस कर रहे थे. फरदीन का लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.फरदीन खान की कमबैकView this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)हीरामंडी से फरदीन खान कमबैक करने जा रहे हैं. उनका लुक बहुत शानदार है. पोस्टर में फरदीन गुलाबी कुर्ता पजामा, शॉल पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने टोपी लगाई हुई है. महाराजा की तरह बैठे फरदीन का पोस्टर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वो आखिरी बार दूल्हा मिल गया में नजर आए थे.शेखर सुमन भी बेटे के साथ आएंगे नजरहीरामंडी में शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन भी नजर आने वाले हैं. पोस्टर में शेखर सुमन मूछों को ताव देते नजर आ रहे हैं. वो जुल्फिकार के किरदार में नजर आएंगे. वहीं अध्ययन के लुक की बात करें तो उन्होंने फॉर्मल सूट पहना हुआ है, लेकिन उनका लुक देखकर लग रहा है कि उनका किरदार कुछ दिलचस्प होने वाला है.View this post on InstagramA post shared by Netflix India (@netflix_in)1 मई को रिलीज होगी हीरामंडी हीरामंडी की बात करें तो इस सीरीज पर लंबे समय से संजय लीला भंसाली काम कर रहे थे. अब सीरीज के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी. इसे लेकर लोगों में काफी बज है, जिसकी वजह से मेकर्स कुछ समय में सीरीज को लेकर अपडेट शेयर कर रहे थे ताकि फैंस के बीच इसे लेकर बज कम ना हो. 

Fardeen Khan In Heeramandi: हीरामंडी की बात करें तो इस सीरीज पर लंबे समय से संजय लीला भंसाली काम कर रहे थे. अब सीरीज के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button