बेंगलुरु साउथ से BJP उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ FIR दर्ज, धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप
बेंगलुरु साउथ से BJP उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ FIR दर्ज, धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोपकर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों पर गुरुवार (26 अप्रैल) को दूसरे फेज में वोटिंग हो रही है. इस बीच बेंगलुरु साउथ सीट से बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप है. 25 अप्रैल को जयानगर थाने में मौजूदा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सूर्या ने सुबह वोट डालने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया था.कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने X हैंडल पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- “सांसद और बेंगलुरु साउथ से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या के खिलाफ 25 अप्रैल 2024 को जयानगर थाने में धारा 123 (3) के तहत केस दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और धर्म के नाम पर जनता से वोट की अपील की.”Case is booked against Tejasvi Surya MP and Candidate of Bengaluru South PC on 25.04.24 at Jayanagar PS u/s 123(3) for posting a video in X handle and soliciting votes on the ground of religion.— Chief Electoral Officer, Karnataka (@ceo_karnataka) April 26, 2024कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से है तेजस्वी सूर्या का मुकाबलाबेंगलुरू साउथ तीन दशकों से भी ज्यादा समय से बीजेपी का गढ़ रहा है. 1977 के बाद से बीजेपी सिर्फ एक बार ये सीट हारी है. 1989 के चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत आर गुंडू राव ने कांग्रेस के लिए ये सीट जीती थी. इस बार बीजेपी के तेजस्वी सूर्या का मुकाबला कांग्रेस की सौम्या रेड्डी से है.कृपया बाहर आएं और मतदान करें- सूर्यातेजस्वी सूर्या ने वोट देने के बाद कहा, “बीजेपी के 80 प्रतिशत मतदाता हैं, लेकिन केवल 20 प्रतिशत ही बाहर आते हैं और वोट देते हैं. कांग्रेस के मतदाता 20 प्रतिशत हैं लेकिन वे बाहर आते हैं और 80 प्रतिशत वोट करते हैं. अधिकांश मामलों में मतदान केंद्रों की जमीनी हकीकत यही है. आपका एक-एक वोट मायने रखता है. कृपया बाहर आएं और मतदान करें. क्योंकि अगर आप मतदान नहीं कर रहे हैं, तो कांग्रेस का 20 प्रतिशत निश्चित रूप से मतदान कर रहा है.”