रिश्ते में धर्मेंद्र की बहू हैं 90s की ये एक्ट्रेस, 18 में बनीं थी मिस इंडिया, करण देओल की शादी में वायरल हुई थीं तस्वीरें, पहचाना क्या
रिश्ते में धर्मेंद्र की बहू हैं 90s की ये एक्ट्रेस, 18 में बनीं थी मिस इंडिया, करण देओल की शादी में वायरल हुई थीं तस्वीरें, पहचाना क्याबॉलीवुड, टॉलीवुड और कई टीवी शोज से जुड़ी एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर तो आपको याद होंगी, जिन्होंने स्टार प्लस के फेमस शो यात्रा को होस्ट करते हुए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इतना ही नहीं उन्होंने मुसाफिर हूं यारों जैसे ट्रैवल शो को भी होस्ट किया था, जिसमें उन्होंने 6 सालों में लगभग 80 देश से रिपोर्टिंग की. साथ ही कालिया, मन, चोरी चोरी चुपके जैसी फिल्मों में भी एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं. लेकिन इतने सालों बाद दीप्ति भटनागर अब कैसी दिखने लगी हैं और क्या करती हैं चलिए हम आपको दिखाते हैं.इतना बदल गई यात्रा की होस्ट दीप्ति भटनागरदीप्ति भटनागर भले ही टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर है, लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो खूब एक्टिव रहती हैं और उनके 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं, जिनके लिए वो अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं.View this post on InstagramA post shared by Deepti Bhatnagar (@dbhatnagar)हाल ही में उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहने अपना ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मंदिर के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं. ठीक वैसे ही जैसे वो मुसाफिर हूं यारों शो के दौरान अलग-अलग मंदिरों में जाकर वहां के दर्शन लोगों को करवाती थीं. सोशल मीडिया पर दीप्ति का ये वीडियो भी खूब पसंद किया गया है.