स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार है किचन में मौजूद इस मसाले के पानी का सेवन, बस इस तरह के इस्तेमाल

आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार है किचन में मौजूद इस मसाले के पानी का सेवन, बस इस तरह के इस्तेमालFennel Seeds Water For Increase Eyesight: भारतीय किचम में मौजूद सौंफ को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. सौंफ किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. सौंफ को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी (Eye Care) को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. सौंफ की तासिर ठंडी होती है. जो आंखों (Eye Vision) को ठंडक पहुंचाने में भी मददगार है. तो चलिए जानते हैं आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए कैसे करें सौंफ के पानी का सेवन.क्या आंखों के लिए अच्छा है सौंफ के पानी का सेवन- Is Fennel Seeds Water Good For Eyesight?आज के समय में आंखों से जुड़ी समस्या काफी देखी जा सकती है. घंटों लैपटॉप पर काम करने या मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने से हमारी आंखें कमजोर होती जा रही हैं. दरअसल आंखों के कमजोर होने का एक कारण हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. सौंफ के पानी का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है. सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की जलन को भी कम करने में मदद कर सकती है.ये भी पढ़ें- बिना चश्मे के नहीं दिखता साफ, तो आज से ही शुरू कर दें इन फलों को खाना, आंखों की रोशनी को बेहतर करने में हैं मददगार कैसे बनाएं सौंफ का पानीः (How To Make Saunf Water Or Tea)सौंफ का पानी बनाने के लिए आपको 2-3 चम्मच सौंफ लेना है. इसको रात भर के लिए पानी में भीगो कर रख दें. फिर सुबह छानकर इसका सेवन करें. अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप इसमें शहद या मिश्री मिला सकते हैं. अगर आपको पानी की जगह चाय का सेवन करना है तो आप एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच सौंफ उबाल लें और छान कर इसे चाय की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.Eye Flu or Conjunctivitis: Symptoms, Causes, Treatment | आंख आना : कैसे बचें, कौन सी दवा से होगा ठीक

Chasma Kaise Utare: सौंफ के पानी का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है. सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की जलन को भी कम करने में मदद कर सकती है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button