Quick Feed

कर्नाटक में एक मां ने छह-वर्षीय दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, मौत

कर्नाटक में एक मां ने छह-वर्षीय दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, मौतकर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के दांडेली तालुक में 26-वर्षीया एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद अपने छह-वर्षीय दिव्यांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दंपती अक्सर अपने बड़े बेटे की स्थिति को लेकर एक-दूसरे से लड़ते थे. वह जन्म से ही बोल नहीं पाता था. उनका दो साल का एक और बेटा भी है.पुलिस ने बताया कि सावित्री का 27-वर्षीय पति रवि कुमार बड़े बेटे की दिव्यांगता पर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने ऐसे बच्चे को जन्म क्यों दिया. कभी-कभी तो वह कथित तौर यह भी कह देता था कि ‘बच्चे को फेंक दो’.पुलिस के अनुसार, शनिवार को सावित्री का फिर इसी बात पर पति से झगड़ा हुआ, जिससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर अपने बड़े बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया. पड़ोसियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह बच्चे का शव मिला. उसके शरीर पर गंभीर चोटें, काटने के निशान और उसका एक हाथ गायब था. इससे पता चलता है कि मगरमच्छ ने बच्चे का शिकार किया.पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में जांच की जा रही है.पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button