छत्तीसगढ़चुनावमुख्यमंत्रीराजनीतिरायपुर संभाग

आज झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार प्रसार में जुट गए है, सीएम अलग-अलग राज्यों में चुनावी संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहें हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 8:55 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित हैलीपेड से झारखंड के लिए रवाना होंगे। यहां से वे पश्चिम सिंहभूम पहुंचेंगे और 11 बजे मनीपुर ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय 11:50 बजे मनीपुर ग्राउंड से गाटाडीह प्रखंड मैदान के लिये रवाना होंगे। सीएम साय 12:50 बजे को सिमडेगा जिले के कूरदेग में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय दोपहर 2.40 बजे गुमला जिले पहुंचेंगे और यहां तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम 5:05 बजे झारखंड से रायपुर वापस लौटेंगे।

Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button