स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

VIDEO : मुंबई में धूल के तूफान में हॉर्डिंग गिरने से 3 की मौत, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

VIDEO : मुंबई में धूल के तूफान में हॉर्डिंग गिरने से 3 की मौत, चारों तरफ मची अफरा-तफरीमुंबई (Mumbai) में तेज़ धूल भरी आंधी के बीच एक बिलबोर्ड के गिरने से सात लोग घायल हो गए. BMC की तरफ से दिए गए जानकारी के अनुसार इस घटना में 59 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार यह होर्डिंग एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के सामने लगा हुआ था. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से तेज आंधी में यह बोर्ड गिर जाता है और कई लोग इसमें दब जाते हैं. जानकारी के अनुसार घटना शाम 4.30 बजे मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में हुई.मुंबई में भारी बारिश और तूफान से गिर गया इतना बड़ा Billboard , कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका#mumbai #mumbairains #billboard #storm pic.twitter.com/H92JRi4wYL— NDTV India (@ndtvindia) May 13, 2024पुलिस ने कहा कि बचावकर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं. धूल भरी आंधी से पूरे मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. आसमान में छाए काले बादलों के बीच लोकल ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क के एक हिस्से और हवाई अड्डे की सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई. तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा है. हर तरफ अंधेरा छा गया है. तेज हवा के कारण चारों तरफ धूल का गुबार उड़ता देखा गया. तेज आंधी और बारिश के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है. मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अगली सूचना तक विमानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है.  ये भी पढ़ें- : VIDEO : ये कैसा अजब मौसम! धूल के गुबार में फंसी मुंबई, फ्लाइट्स पर भी असरदिल्ली जंगपुरा डॉक्टर मर्डरः वो 24 साल से घर में थी और …ये कहानी भरोसे के कत्ल की है

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई. कई जगहों पर आंधी के कारण होर्डिंग हवा में उड़ गए. इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button