स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

PM मोदी के पास कितना है पैसा? आज वाराणसी में दाखिल उनके चुनावी हलफनामे की पूरी डिटेल जानिए

PM मोदी के पास कितना है पैसा? आज वाराणसी में दाखिल उनके चुनावी हलफनामे की पूरी डिटेल जानिएप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया. पीएम मोदी के पास फिलहाल 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.पीएम के पास खुद का कोई घर या गाड़ी नहींप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना खुद का कोई घर नहीं है, उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है. पीएम के पास कुल 52,920 रुपये कैश है. वहीं स्टेट बैंक के गांधीनगर शाखा में 73,304 तो एसबीआई के ही वाराणसी शाखा में केवल 7000 हजार रुपये हैं. पीएम मोदी के पास 2,85,60,338 करोड़ की स्टेट बैंक में एफडी भी है.PM Modi Election Affidavit by on Scribdपिछले 5 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इनकमपीएम मोदी ने अपने पिछले 5 साल के इनकम का भी ब्योरा दिया है. 2018-19 में उनकी आय 11,14,230, 2019-20 में 17,20,760, 2020-21 में 17,07,930, 2021-22 में 15,41,870 तो वहीं 2022-23 में प्रधानमंत्री को 23,56,080 रुपये का इनकम हुआ है.इसे भी पढ़ें : PM मोदी से 7 गुना अमीर हैं राहुल गांधी… दोनों के चुनावी हलफनामे की हर एक बात जानिएपीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यतावहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1967 में गुजरात बोर्ड से एसएससी किया था. 1978 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी. तो वहीं 1983 में गुजरात युनिवर्सिटी से पीएम मोदी ने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी.इसे भी पढ़ें : PM मोदी हाथ में नहीं पहनते लेकिन सालों से संभालकर रखीं हैं सोने की चार अंगूठियांसोने की चार अंगूठियां भी हैं पीएम के पासप्रधानमंत्री के पास सोने की चार अंगूठियां भी हैं, जो उन्होंने सालों से संभाल कर रखी है. हालांकि वो इसे पहनते नहीं दिखते हैं. इनकी क़ीमत 2,67,750 रुपये है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्नी के नाम में जशोदाबेन का नाम लिखा हुआ है. नेशनल सेविंग स्कीम में पीएम मोदी के पास 9,12,398 रुपये हैं. प्रधानमंत्री की कुल संपत्ति ₹3,02,06,889 रुपये है.इसे भी पढ़ें : PM Narendra Modi Affidavit: PM मोदी की कितनी बढ़ी संपत्ति? कितना भरते हैं टैक्स? जानिए हर एक बातइसे भी पढ़ें : PM मोदी की संपत्ति 5 साल में कितनी बढ़ी-घटी? जानें- 2019 से 2024 तक की डिटेलइसे भी पढ़ें : कहां से पढ़ाई, कौन सी डिग्री… जानें- PM मोदी ने 2024 के चुनावी हलफनामे में दी है क्या जानकारी

पीएम मोदी ने वाराणसी में नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया. पीएम मोदी के पास फिलहाल 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button