स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

गर्मियों में क्यों करना चाहिए कच्ची प्याज का सेवन, जानें कारण और फायदे

गर्मियों में क्यों करना चाहिए कच्ची प्याज का सेवन, जानें कारण और फायदेRaw Onion Eating Benefits In Hindi: प्याज के बिना तो कुछ चीजों को बनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. प्याज को बड़े पैमाने पर सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है खासकर गर्मी के दिनों में. प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर भारतीय किचन में लगभग हर दिन खाना पकाने में स्वाद को बढ़ाने के लिए तड़के के रूप में किया जाता है. प्याज सिर्फ इंडियन ही नहीं बल्कि चाइनीज, इटैलियन डिशेज में भी इस्तेमाल किया जाता है. गर्मियों के दिनों में प्याज को सलाद के रूप में सबसे ज्यादा खाने की सलाह दी जाती है. प्याज में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. आपको बता दें कि प्याज में विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एलर्जिक प्रॉपर्टीज भी होती है जो संक्रमण से बचाने में भी मददगार है. तो चलिए जानते हैं गर्मियों में प्याज खाने के फायदे. प्याज खाने के फायदे- (Pyaaz Khane Ke Fayde)1. पाचन के लिए-अगर आपका पाचन गड़बड़ चल रहा है तो प्याज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. प्याज के सलाद में नींबू और काला नमक मिलाकर खाने से गैस और अपच में आराम मिल सकता है.ये भी पढ़ें-  एवोकाडो को काटने और छीलने में होती है परेशानी तो इस ट्रिक की मदद से मिनटों में होगा ये काम2. लू से बचाने के लिए-गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडक पहुचाने में मददगार है प्याज का सेवन. प्याज में पाए जाने वाले गुण और प्याज की ठंडी तासीर शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं कच्ची प्याज के सेवन से लू से भी बचा जा सकता है.3. इम्यूनिटी के लिए-प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है, क्योंकि इस सब्जी में सेलेनियम नामक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं. 4. दिल के लिए-गर्मी के दिनों में कच्ची प्याज का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. प्याज में मौजूद गुण दिल को दुरुस्त रखने में मददगार हैं.Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्‍दी हार्ट, ग्‍लोइंग स्‍किन व होंगे और कई लाभ

Raw Onion For Summer: प्याज को बड़े पैमाने पर सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. गर्मी के दिनों में कच्ची प्याज खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button