स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

कौन है कंगना रनौत से बदसलूकी करने वाली CISF जवान? क्या बोली

कौन है कंगना रनौत से बदसलूकी करने वाली CISF जवान? क्या बोलीबीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला कॉन्सटेबल ने बदसलूकी की. इस मामले को लेकर कंगना की तरफ से शिकायत दर्ज करवायी गयी है. घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सीआईएसएफ कर्मी का नाम कुलविंदर कौर (Kulwinder Kaur) है. उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने कहा है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना के बयान से वो आहत थी. उसने कहा है कि कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर गलत बयान दिया था. जिस कारण उसने कंगना के साथ बदसलूकी की है. ‘मेरी मां बैठी थी वहां…ये बैठेगी’ कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर का वीडियो आया सामने.#kanganaranaut #chandigarh #farmerprotest #cisf pic.twitter.com/uqWIfH5fv4— NDTV India (@ndtvindia) June 6, 2024सीआईएसएफ की महिला कॉस्टेबल सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली है और पंजाब के स्थानीय किसान नेता शेर सिंह की बहन है. अधिकारियों ने बताया है कि महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया. विभागीय जांच की शुरुआत कर दी गयी है.  कंगना के विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ सिपाही ने कथित रूप से अभिनेत्री को थप्पड़ मारा.  जम्मू में हुई थी कुलविंदर की शादीकुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले जम्मू में हुई थी. वहीं जानकारी अनुसार उसका भाई शेर सिंह महिवाल वासी गांव महिवाल किसान नेता है और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कपूरथला से संगठन सचिव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं.  इसकी पुष्टि उसके भाई शेर सिंह महिवाल ने भी की है. उनके भाई शेर सिंह ने कहा कि अभी हमें पूरे मामले का पता नहीं कि उसने ऐसा क्यों किया? कुलविंदर से बात करने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं. वह करीब 2 साल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात हैं. पूरे मामले पर कंगना रनौत ने क्या कहा? कंगना ने वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे बहुत ज्‍यादा फोन कॉल्‍स आ रहे हैं, मीडिया के भी और अपने शुभचिंतकों के भी. मैं सुरक्षित हूं. आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वह सिक्‍योरिटी जांच के दौरान हुआ. जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में एक सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारी आई और उसने मेरे चेहरे पर मारा और गाली देने लगी. जब मैंने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उन्‍होंने कहा कि वह किसानों के विरोध का समर्थन करती हैं. मैं सुरक्षित हूं लेकिन मेरी चिंता है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है, उससे कैसे निपटेंगे.”ये भी पढ़ें-: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के साथ कथित तौर पर बदसलूकी, CISF जवान ने मारा थप्पड़”मुझे थप्पड़ मारा, गालियां दीं…” : कंगना रनौत ने बताया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ क्या हुआ

बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है. कंगना बीजेपी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रही थीं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button