स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

केवी सिंह देव होंगे ओडिशा के डिप्‍टी CM, पूर्व शाही परिवार से है ताल्‍लुक

केवी सिंह देव होंगे ओडिशा के डिप्‍टी CM, पूर्व शाही परिवार से है ताल्‍लुकओडिशा विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Elections 2024) में भाजपा की जबरदस्‍त जीत के बाद नई सरकार बुधवार को शपथ ग्रहण करेगी. मोहन माझी (Moham Majhi) ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. साथ ही राज्‍य में दो उपमुख्‍यमंत्री भी बनाए जाएंगे. इनमें से केवी सिंहदेव (KV Singh Deo) को भी उपमुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा. उनके साथ पार्वती परिदा भी उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. केवी सिंह देव ओडिशा के वरिष्‍ठ विधायक हैं और यही कारण है कि पार्टी ने उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए उन पर विश्‍वास जताया है. पटनागढ़ के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिंहदेव को मुख्‍यमंत्री पद का भी दावेदार माना जा रहा था.  बीजेपी-बीजद सरकार में रह चुके हैं मंत्री केवी सिंहदेव ने पूर्ववर्ती बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं. उन्‍होंने उद्योग और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभागों को संभाल चुके हैं. साथ ही सिंह ने 2013 से 2016 तक राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है.  ओडिशा विधानसभा चुनाव में सिंहदेव छठी बार पटनागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं. उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजू जनता दल के सरोज कुमार मेहर को 1357 वोटों से हराया. मतदान के बाद चार जून को हुई मतगणना में भाजपा ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है. ये भी पढ़ें :* ओडिशा के CM का सस्पेंस खत्म, BJP ने मोहन माझी को सौंपी कमान, दो डिप्टी CM भी होंगे* कौन हैं मोहन चरण माझी जो बनेंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री* शरद पवार नीत NCP ने अजित की पार्टी के खिलाफ 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं : रोहित पवार

केवी सिंहदेव ने पूर्ववर्ती बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं. साथ ही उद्योग और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभागों को संभाल चुके हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button