स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर लोकसभा में बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Arun Sao

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद Arun Sao छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। Arun Sao ने कहा कि भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।

भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

सांसद Arun Sao व JP नड्डा ने दी श्रधांजलि

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद Arun Saoने लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।

बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है।

छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button