राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजा
राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेजाशराब नीति केस में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें हर दिन बढ़ती जा रही हैं. बुधवार सुबह CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया. CBI ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में पेश कर 5 दिन की कस्टडी मांगी. हालांकि, अदालत ने केजरीवाल को 3 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है.CBI ने 25 जून को रात 9 बजे तिहाड़ जाकर शराब नीति में भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से पूछताछ की थी. शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. वे पिछले 87 दिनों से तिहाड़ में बंद हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें 10 मई से 2 जून (21 दिन) तक जमानत मिली थी. लोकसभा चुनाव खत्म होने के एक दिन बाद 2 जून को उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करना पड़ा था.