स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश
छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Urla क्षेत्र नवदुर्गा इस्पात में दुर्घटना, इलाज के दौरान मज़दूर की हुई मौत

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंध के अवसर पर मंत्री केदार कश्यप का शुभकामना संदेश

रायपुर के इस्पात क्षेत्र Urla इस्पात कंपनियों में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। आये दिन अप्रिय घटना घटित होते रहती है। अभी कुछ दिन पहले नव दुर्गा इस्पात में काम के दौरान एक मज़दूर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज उसकी मौत हो गयी।

घटना को लेकर क्षेत्र पार्षद और मज़दूर नेता बेदराम साहू ने बताया कि यह इस्पात प्रबंधन के लापरवाही का नतीजा है।

नवदुर्गा स्पात प्रा. लि. Urla की लापरवाही


नवदुर्गा स्पात प्रा. लि. Urla पर दिनांक 04/01/2023 को घटना मे एक मजदूर घायल हुआ था। जिसका ईलाज नारायणा हास्पिटल पर चल रहा था। जिसका आज सुबह 11:00 बजे मृत्यु हो गया।
मृत्यु के पश्चात हास्पिटल प्रबंधन ने लगभग 3 लाख रूपये ईलाज का पैसा जमा कर शव ले जाने बोला जिस पर मृतक परिवार ठेकेदार व फैक्ट्री प्रबंधन से लगातार बात करते रहा फैक्ट्री प्रबंधन Urla पहले ना नुकूर करता रहा।

नवदुर्गा स्पात प्रा. लि. Urla के सामने प्रदर्शन


फिर मृतक की पत्नि आपने परिवारजनो व पार्षद बेदराम साहू के साथ फैक्ट्री पहुँचा फैक्ट्री पर कोई मिला फिर परिचितो से हास्पिटल का पैसा जमाकर शव को फ्रीजर मे रखा गया है।
मृतक मजदूर का अंतिम संस्कार के पहले बेदराम साहू ने फैक्ट्री प्रबंधन से मृतक मजदूर शम्भू ताती पिता दारो ताती उम्र 35 वर्ष के सम्बंध में मुवावजे की बात की।

नवदुर्गा स्पात प्रा. लि. Urla के सामने प्रदर्शन

वर्तमान मे मृतक परिवार राजेंद्र नगर Urla पर रहता है। उनका दो लडका एक लड़की कुल तीन छोटे छोटे बच्चे एवं उनकी पत्नी है। परिवार का पालन-पोषण के लिए 25 लाख रूपए मुवाबजा एवं हास्पिटल मे ईलाज के दौरान दवाई पर खर्च हुए लगभग 08 लाख रुपए के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिये जाने की मांग किया है। नही दिये जाने पर नवदुर्गा स्पात प्रा.लि. Urla का आज घेराव किया गया।

बेदराम साहू के अनुसार

हास्पिटल का लगभग 3 लाख रूपये ईलाज का पैसा जमा करने फैक्ट्री प्रबंधन Urla से कोई नही पहुँचा तो शव लेने के लिए परिवारजन ने ही रूपयो का व्यवस्था कर शव हास्पिटल से ले आये।
आज सुबह जब  मृतक परिवार ने फैक्ट्री प्रबंधन से मुवाबजे की बात किये तो फैक्ट्री प्रबंधन पहले ना नुकूर करता रहा फिर मृतक की परिवारजनो व पार्षद बेदराम साहू के साथ फैक्ट्री पहुँचा।


फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किये। जिससे भारी संख्या मे पुलिस प्रशासन पहुँचा घण्टो धरना-प्रदर्शन के पश्चात फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक परिवार को मुवाबजा दिया।

बेदराम साहू ने बताया की मृतक  मजदूर शम्भू ताती पिता दारो ताती उम्र 35 वर्ष वर्तमान मे राजेंद्र नगर उरला पर रहता था उनका दो लडका एक लड़की कुल तीन छोटे छोटे बच्चे एवं उनकी पत्नी  परिवार का पालन-पोषण के लिए 13 लाख 50 हजार रूपए मुवाबजा दिया।


प्रमुख रूप से उपस्थित बेदराम साहू पार्षद /अध्यक्ष छत्तीसगढ महतारी अधिकार मंच, पार्षद पति धन्नू बंदे, पार्षद खेमलाल साहू, पार्षद दीपक साहू, पार्षद अश्वानी चान्दरे, राजकुमार साहू, लोकनाथ साहू, जीवन साहू, दुर्गा राम यादव, रजत साहू, अश्वनी जंघेल, भगत साहू, करण शुक्ला, शेखूराम साहू, विजेन्द्र ताती, मनोज यादव युवा नेता,मोनू मिक्का, शंशाक मिश्रा, मंजू देवी, मगेश्वरी साहू, कंचन देवी, आदि सैकड़ो परिवार जन व नगरवासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े

Onima Shyam Patel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button