स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

73 किलो था वजन 6 महीने में घटाकर कर लिया 55, अब दोनों बेटियों को है इन पर नाज

73 किलो था वजन 6 महीने में घटाकर कर लिया 55, अब दोनों बेटियों को है इन पर नाजWeight loss journey : एक मां के लिए खुद की और अपने बच्चे की देखभाल के बीच संघर्ष करना वाकई मुश्किल होता है. नीतिका शर्मा दो बेटियों की मां हैं और सी सेक्शन डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन को एक्सेप्ट कर चुकी थीं. उनको लगता था कि मां की बॉडी ऐसे ही होती है. लेकिन कुछ दिनों बाद नीतिका को एहसास हुआ कि इस तरह अपने बॉडी के साथ समझौता करना ठीक नहीं है. उन्हें अपने आपको फिट रखना जरूरी है. क्योंकि उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है और उन्हें अपनी बेटियों के लिए इंस्पिरेशन बनना है. इसके बाद नीतिका शर्मा ने कैसे अपने वजन को कम किया किन चुनौतियों का सामना किया ये सारी बातें आपको आगे आर्टिकल में बताई जा रही हैं.नीतिका ने ऐसे किया अपना वेट लॉस जर्नी स्टार्ट –  how Nitika started her weight loss journeyनीतिका बताती हैं कि डिलीवरी के बाद डायस्टेसिस रेक्टी की परेशानी हो जाती हैं. जिसे कम करने में बहुत मेहनत और पक्के इरादे की जरूरत होती है. इसके लिए अलग तरह की एक्सरसाइज होती हैं.View this post on InstagramA post shared by MOMMY- Neetika|DAUGHTERS – Arya N Aarna? (@neetika_and_arya)ऐसे में पहले मैंने पोस्टमार्टम के लिए क्या एक्सरसाइज होती हैं, इसके बारे में खूब रिसर्च की. इसके बाद मैंने अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू कर दी.घर का शीशा हो गया है बहुत ज्यादा गंदा, तो इन हैक्स से हो जाएगा क्रिस्टल क्लीननीतिका आगे बताती हैं कि उन्होंने अपनी वेटलॉस जर्नी को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया. इसके बाद उन्हें पता चला कि डायस्टेसिस रेक्टी की समस्या से वो अकेली नहीं जूझ रही हैं. इससे हजारों महिलाएं जूझ रही हैं. नीतिका शर्मा कहती हैं कि उन्होंने अपने वेट लॉस जर्नी नॉर्मल एक्सरसाइज से शुरू किया और घर पर किया. उन्होंने अपने वजन को कम करने के लिए बिल्कुल नैचुरल तरीका चुना.  नीतिका कहती हैं कि उन्होंने वेजिटेबल और हाईप्रोटीन डाइट से अपने वजन को कम किया. आज नीतिका हजारों महिलाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेंड कर रही हैं. अगर आप भी अपने वजन को कम करना चाहती हैं, तो फिर ये तरीका आजमा सकती हैं और फिर से अपने शरीर को आकार में ला सकती हैं. 

नीतिका बताती हैं कि डिलीवरी के बाद डायस्टेसिस रेक्टी की परेशानी हो जाती हैं. इस वजह से, गर्भावस्था के बाद, कई महिलाओं को अपने पेट के बीच में, “सिक्स-पैक”जैसा हो जाता है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button