Video: तेंदुए का बच्चा गुजरात की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की लैब में घुसा, दहशत फैली
Video: तेंदुए का बच्चा गुजरात की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की लैब में घुसा, दहशत फैलीगुजरात के जूनागढ़ की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग की बायो-एनर्जी लैब में शुक्रवार को एक तेंदुए का बच्चा घुस गया. इससे यूनिवर्सिटी कैंपस में दहशत फैल गई. छात्रों ने तुरंत प्रयोगशाला खाली कर दी, दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुआ शावक को अंदर बंद कर दिया.छात्रों ने वीडियो रिकॉर्ड किए हैं जिनमें तेंदुए का बच्चा प्रयोगशाला के अंदर भागते हुए दिख रहा है.वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद अधिकारियों ने तेंदुआ शावक को बेहोश करके उसे वहां से निकाला.गुजरात यूनिवर्सिटी के लैब में घुसा तेंदुए का बच्चा, वन अधिकारियों ने बचाया#gujaratuniversity | #Gujarat | #Leopard pic.twitter.com/wpkmPTKyc2— NDTV India (@ndtvindia) July 12, 2024रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर अरविंद भालिया ने बताया कि, “हमें कृषि विश्वविद्यालय से सूचना मिली थी कि एक तेंदुआ परिसर में घुस आया है. हम 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए. हमने तेंदुए को पिंजरे में बंद कर दिया और उसे सुरक्षित बचा लिया.”बाद में शावक को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में भेज दिया गया.यह भी पढ़ें -जान बची तो लाखों पाए…कुएं में फंसे तेंदुए की समझदारी तो देखिए -Video
