Rupauli Bypoll Result 2024 LIVE : रुपौली में किसके सिर सजेगा ताज, बीमा भारत मारेंगी बाजी या NDA का दिखेगा दबदबा
Rupauli Bypoll Result 2024 LIVE : रुपौली में किसके सिर सजेगा ताज, बीमा भारत मारेंगी बाजी या NDA का दिखेगा दबदबा आज का दिन बीमा भारती के लिए बेहद खास है. इसकी वजह है रुपौली विधानसभा सीट. दरअसल, आज इस सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प है कि क्या रुपौली की इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवा बीमा भारती जीत दर्ज कर पाती हैं या नहीं. रुपौली की यह सीट इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि इस सीट पर इस त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला. राष्ट्रीय जनता दल ने जहां इस सीट से मैदान में बीमा भारती को उतारा था, वहीं जनता दल यूनाइटेड ने कलाधर मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया, वहीं लोजपा की बात करें तो उसने शंकर सिंह को मैदान में उतारा है. रुपौली उपचुनाव से जुड़ी कुछ खास बातेंबिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में 52.75 प्रतिशत वोट पड़े थे.विधानसभा चुनाव 2020 में रुपौली में 61.19 प्रतिशत मतदान हुआ था.रूपौली विधानसभा सीट पूर्णिया लोकसभा सीट के तहत आती है.क्यों हुआ उपचुनाव आपको बता दें कि रुपौली में उपचुनाव इसलिए कराए गए हैं क्योंकि कुछ महीने पहले यहां की तत्कालीन विधायक बीमा भारती ने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गई थी. इस वजह ही इस सीट पर उपचुनाव कराए गए थे. हम आपको आज इस सीट के चुनाव परिणाम से जुड़ी हर पल की जानकारी देने जा रहे हैं. रुपौली उपचुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें NDTV के साथ….उम्मीदवारपार्टी रुझानबीमा भारती राष्ट्रीय जनता दलकलाधार मंडलजतना दल यूनाइटेडशंकर सिंहलोकजन शक्ति पार्टीRupauli Bypoll Result 2024 LIVE : सुबह 8.21 बजे : रुपौली उपचुनाव को लेकर मतों की गणना शुरू हो गई हैरुपौली उपचुनाव के नतीजे अब से कुछ घंटे बाद ही घोषित हो जाएंगे. मतों की गणना अब शुरू हो गई है. आपको बता दें कि रुपौली में इस बार मुकाबला बेहद खास है. कुछ ही देर में शुरू होगी वोटरुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होने वाली है. बता दें कि इस सीट पर बीमा भारती और जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कलाधार मंडल के बीच सीधा मुकाबला है.
