स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

बरसात में चिपचिपी और ड्राई स्किन की समस्या से हैं परेशान तो इस तरह से रखें स्किन का ख्याल

बरसात में चिपचिपी और ड्राई स्किन की समस्या से हैं परेशान तो इस तरह से रखें स्किन का ख्यालDry Skin In Rainy Season: बरसात के मौसम में स्किन काफी ड्राई और रूखी सी नजर आने लगती है. इस सीजन में अक्सर लोग ऑयली स्किन और एक्ने की समस्याओं से परेशान रहते हैं. लेकिन कई लोग ड्राई, बेजान और रूखी त्वचा को लेकर भी खासे परेशान रहते हैं. बरसात में ड्राई स्किन से कई समस्याएं हो सकती हैं तो अगर आप भी अपनी स्किन को इस मौसम में एकदम परफेक्ट और शाइनी रखना चाहते हैं तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके-1. मॉइस्चराइजिंग-स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए सही मॉइस्चराइज चुनें. नहाने के बाद अच्छा मॉइस्चराइज़र लगाएं. इससे स्किन को ड्राई होने से बचा सकते हैं.ये भी पढ़ें- लिवर को खराब कर सकती हैं खाने की ये चीजें, आज से ही डाइट से करें बाहर, नहीं तो पड़ सकता है पछताना 2. गुनगुने पानी से नहाएं-इस मौसम में गुनगुने पानी से नहाएं. गुनगुना पानी स्किन की नमी को बनाएं रखने और ड्राई स्किन से बचाने में मददगार है.3. पर्याप्त पानी पिएं-शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. क्योंकि कई बार पानी की कमी के चलते भी स्किन ड्राई हो जाती है. पानी की कमी को दूर करने के लिए आप नींबू पानी, नारियल पानी फ्रूट जूस आदि का सेवन भी कर सकते हैं. 4. धूप से बचें-सूर्य की तेज किरणों से स्किन की नमी कम हो सकती है. इसलिए, बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का उपयोग करें. 5. हेल्दी डाइट-पोषण से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल कर स्किन को ड्राई होने से बचा सकते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स को डाइट में एड करें.6. कैमिकल्स प्रोडक्ट-स्किन पर हम तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं जो हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें.7. सॉफ्ट साबुन- हार्श केमिकल्स वाले साबुन के उपयोग से स्किन ड्राई हो सकती है. स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए सही और सॉफ्ट साबुन का चुनाव करें.Cervical Cancer से बचने का कारगर तरीका है HPV Vaccine, जानिए किसे और कब लेना चाहिए HPV वैक्सीन

Dry Skin In Rainy Season: इस सीजन में अक्सर लोग ऑयली स्किन और एक्ने की समस्याओं से परेशान रहते हैं. लेकिन कई लोग ड्राई, बेजान और रूखी त्वचा को लेकर भी खासे परेशान रहते हैं.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button