स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

हैदराबाद में लावारिस कुत्तों के काटने से बच्चे की मौत

हैदराबाद में लावारिस कुत्तों के काटने से बच्चे की मौतशहर के जवाहर नगर में लावारिस कुत्तों के एक झुंड के कथित तौर पर काटने से 18 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.उसने बताया कि मंगलवार की रात बच्चा अपने घर से बाहर निकला और एक कुत्ता उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया. बाद में कुछ लावारिस कुत्ते उस पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह नोंचा तथा काटा जिससे वह घायल हो गया.जवाहर नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया.परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.पीड़ित परिवार सिद्दीपेट जिले का रहने वाला है और दो महीने पहले वह जवाहर नगर में आकर रहने लगा.

जवाहर नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button