स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Stock Market Today: शेयर बाजार ने लगाया गोता, सेंसेक्स- निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद लुढ़के

Stock Market Today: शेयर बाजार ने लगाया गोता, सेंसेक्स- निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद लुढ़केभारतीय शेयर बाजार में आज यानी 19 जुलाई को उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है. प्री-ओपनिंग सेशन में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 243 अंक चढ़कर 81,587 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 53 अंकों की तेजी के साथ 24,854 अंक पर पहुंच गया था. हालांकि, नए रिकॉर्ड लेवल पर जाने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई.जिसकी वजह से 166.93 अंक गिरकर 81,176.53 अंक पर आ गया. और एनएसई निफ्टी 73.1 अंक गिरकर 24,727.75 पर आ गया.सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई है. इसके अलावा एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले और अदाणी पोर्ट्स के शेयर भी लाभ में रहे. जबकि टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे.बीते दिन बाजार में काफी तेजी थी और बेंचमार्क इंडेक्स नया रिकॉर्ड बनाकर बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,483.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button