स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

Bangladesh Crisis LIVE Updates: नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया

Bangladesh Crisis LIVE Updates: नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया Bangladesh Protest LIVE Updates: नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख  बनाया गया है. गौरतलब है कि मंगलवार को मुहम्मद यूनुस ने कहा था कि वो अंतरिम सरकार को हेड करने के लिए तैयार हैं. इससे पहले उन्होंने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए बताया था कि शेख हसीना की सत्ता जाने का सबसे अहम कारण लोकतंत्र को सही जगह नहीं देना है. बांग्लादेश में सही से चुनाव नहीं हुए. लगातार शेख हसीना सत्ता में रही थीं. वो काफी शक्तिशाली हो गईं थी. वन कंट्री, वन लीडर, वन नरेटिव, वन पॉलिसी जैसी नीतियों के कारण लोग परेशान थे. बेरोजगारी के कारण छात्र आंदोलन कर रहे थे. यही सब प्रमुख वजह थी जिसके कारण यह घटना हुई.बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी कई जगहों पर हिंसा देखने को मिल रही है. अल्पसंख्यक हिंदुओं पर भी अब हमले हो रहे हैं. अवामी लीग के नेताओं के घरों और होटलों पर हमले किए जा रहे हैं. अवामी लीग के नेता के होटल पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसमें 24 लोगों जिंदा जल गए. मरने वालों में एक इंडोनेशियाई नागरिक भी शामिल थे. इस बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद को भंग कर दिया है. बांग्लादेश संकट पर राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान देते हुए कहा कि हम इस संकट पर नजर बनाए हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी वहां हिंसा जारी है. विदेश मंत्री ने कहा कि हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया. हम ढाका के सम्पर्क में हैं. शेख हसीना ने भारत आने की इजाजत मांगी थी. हम बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ सम्पर्क में है. बांग्लादेश में हजारों भारतीय मौजूद है, जिसमें 9000 छात्र है. विदेश मंत्री ने बताया कि बीएसएफ को भी अलर्ट रहने को कहा गया है. इससे पहले एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के संकट पर जानकारी दी.बांग्लादेश में बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने इस्तीफा देकर ढाका छोड़ दिया है. सेना प्रमुख ने कहा है कि हम सरकार चलाएंगे. दरअसल, बांग्‍लादेश में विरोध प्रदर्शन थम नहीं रहा था. बांग्लादेश संकट पर भारत में भी हलचल तेज हो गई. जहां बीते दिन पीएम मोदी को पड़ोसी मुल्क के हालात के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी. वहीं आज इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भारत में सर्वदलीय बैठक हुई. जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात के बारे में सभी दलों के नेताओं को जानकारी दी. Here are the LIVE Updates of Bangladesh Violence in Hindi, PM Sheikh Hasina :

Bangladesh Violence LIVE Updates: बांग्लादेश के संकट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है. इसलिए भारत में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. जहां बांग्लादेश के हालात पर पीएम मोदी को विदेश मंत्री जानकारी दे चुके हैं. वहीं इस मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राज्य सभा में भी बयान दिया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button