स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

टैंक-ड्रोन और 1000 सैनिक… कैसे रूस के 30 km एरिया में घुस आया यूक्रेन, क्या है उनका प्लान?

टैंक-ड्रोन और 1000 सैनिक… कैसे रूस के 30 km एरिया में घुस आया यूक्रेन, क्या है उनका प्लान?रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine War) 24 फरवरी 2022 से जंग लड़ रहे हैं. जंग की शुरुआत के बाद से ही रूस, यूक्रेन के शहरों को तबाह कर रहा था. लेकिन यूक्रेन, हमलों का सामना कर रहा है और आज भी अपनी सीमा की सुरक्षा में लगा हुआ है. यूक्रेन के सैनिक अब इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर रूस के 30 किलोमीटर के एरिया में भी घुस आए हैं. यूक्रेनी सेना नॉर्थ ईस्ट सुमी ओब्लास्ट क्षेत्र से रूस के कुर्स्क ओब्लास्ट शहर में दाखिल हुई. यूक्रेन के सैनिकों ने टैंक और ड्रोन से कुर्स्क में जमकर तबाही मचाई. कुर्स्क, खार्कीव से कम से कम 85 मील (140 किलोमीटर) दूर स्थित है.हालांकि, यूक्रेनी सेना के घुसपैठ से रूस अलर्ट हो गया है. कुर्स्क शहर में व्लादिमीर पुतिन की सेना के साथ यूक्रेनी सेना का आमना-सामना भी हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने दुश्मन के इलाके में ड्रोन से हमले किए. टैंकर का भी इस्तेमाल किया.एक गैर-लाभकारी संस्था इंस्टीट्यूट फॉर स्टडी ऑफ वॉर (ISW) ने रूस के कुर्स्क शहर में यूक्रेनी सेना के ऑपरेशन के ओपन-सोर्स वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की सेना ने 6 अगस्त की सुबह घुसपैठ की. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है.ISW ने यूक्रेनी सैनिकों की स्थिति का भौगोलिक पता लगाया और उन क्षेत्रों को चिह्नित किया, जहां यूक्रेन की सेना की एक्टिविटी देखी गई है. तस्वीरों में ब्लू एरिया उन क्षेत्रों को दिखाता है, जहां यूक्रेन की आर्मी ने एंट्री की.रूस ने यूक्रेन में सुपरमार्केट को किया टारगेटरूस ने पूर्वी यूक्रेन के औद्योगिक शहर कोस्टियानटिनिव्का में एक सुपरमार्केट पर टैंकर से हमला किया. इस हमले को जंग में यूक्रेन की बढ़त पर रूस की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है. गोलाबारी में इस दौरान 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 35 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस को इस हमले का जवाब दिया जाएगा.क्या जंग में बढ़त हासिल करने के लिए हुई घुसपैठ?यूक्रेन का खार्किव शहर जंग में टकराव का मुख्य पॉइंट रहा है. यहां इससे पहले रूस ने कई हमले किए. मई में रूस ने खार्किव के महत्वपूर्ण क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. तब रूस ने एक हार्डवेयर स्टोर पर 1000 किलोग्राम के गाइडेड बम गिराए. इसमें 16 लोग मारे गए. 24 फरवरी 2022 को जंग की शुरुआत से खार्किव के ज्यादातर हिस्सों पर रूस का कंट्रोल है. पिछले साल ही यूक्रेन ने खार्किव पर दोबारा कंट्रोल हासिल करने के लिए जवाबी कार्रवाई की थी. यूक्रेन ने तीन दिन पहले रूस के जिस शहर में घुसपैठ की, वो खार्किव से महज 85 मील दूर है. ऐसे में माना जा रहा है कि घुसपैठ के जरिए यूक्रेन जंग में बढ़त हासिल करने की फिराक में है. हालांकि, यूक्रेनी सेना के इस घुसपैठ का मकसद साफ नहीं है.क्या कहता है अमेरिका?पूरे मामले पर यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी कहते हैं, “ताजा हालात पर ज्यादा जानकारी के लिए हमारे अधिकारी यूक्रेन के अधिकारियों के संपर्क में हैं. कुछ भी नहीं बदला है. यूक्रेन को लेकर हमारी पॉलिसी नहीं बदली है. यूक्रेन अमेरिका की दी हुई हथियारों का इस्तेमाल सिर्फ सीमा पार पैदा हुए खतरों के खिलाफ कर सकता है.”वहीं, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट (अमेरिका के विदेश मंत्रालय) के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन से कहा, “पुतिन यूक्रेन की इस एक्शन को उकसावे की कार्रवाई बता रहे हैं. हैरानी वाली बात ये है कि एक तरफ रूस अंतरराष्ट्रीय नियमों और सीमाओं को तोड़ते हुए यूक्रेन के क्षेत्र में घुस जाता है. एक राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान पहुंचाता. जब वो देश इसका जवाब देता है, तो ये उकसावे की कार्रवाई हो जाती है.”Explainer: इजरायल-ईरान युद्ध हुआ तो इसका क्या होगा भारत पर असर? जानिए

यूक्रेन के सैनिकों ने टैंक और ड्रोन से कुर्स्क में जमकर तबाही मचाई.  कुर्स्क, खारकीव से कम से कम 85 मील (140 किलोमीटर) दूर स्थित है. यूक्रेनी सेना के घुसपैठ से रूस अलर्ट हो गया है. कुर्स्क शहर में व्लादिमीर पुतिन की सेना के साथ यूक्रेनी सेना का आमना-सामना भी हुआ.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button