Quick Feed

कंगुवा के ट्रेलर का यूट्यूब पर गदर, फिर हिट हुआ बॉबी देओल का एनिमल अंदाज, सूर्या सिंघम की हंसी भी पैदा कर देगी खौफ

कंगुवा के ट्रेलर का यूट्यूब पर गदर, फिर हिट हुआ बॉबी देओल का एनिमल अंदाज, सूर्या सिंघम की हंसी भी पैदा कर देगी खौफ Kanguva Trailer: कंगुवा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस पैन इंडिया फिल्म में बॉबी देओल का एनिमल अंदाज देखने को मिल रहा है. वह खूंखार विलेन उधिरन के रोल में हैं. जबकि उनकी टक्कर कंगुवा से है जिसकी एक हंसी ही खौफ पैदा करने वाली है. जैसे ही ये जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हुआ इसको फैन्स का जबरदस्त सपोर्ट मिला और दीवानगी ने इस ट्रेलर को दो दिन के अंदर ही यूट्यूब पर 27 मिलियन (2.70 करोड़) से ज्यादा व्यू के पार कर दिया है. इस तरह कंगुवा ने इशारा कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के एनिमल और साउथ के सिंघम की टक्कर जरूर कमाई का भूचाल लाकर रहेगी. कंगुवा का ट्रेलर यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में नंबर दो पर है.कंगुवा को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है. यही नहीं, फिल्म मेगाबजट है. इसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा है. इस तरह बजट के मामले में यह आने वाली फिल्मों पुष्पा 2 और सिंघम अगेन पर भी भारी पड़ती है. दिलचस्प यह है कि कंगुवा की शूटिंग को सात देशों में अंजाम दिया गया है. फिल्म की कहानी प्रीहिस्टोरिक पीरियड की है. कंगुवा के मेकर्स ने फिल्म के एक्शन, ग्राफिक्स और सिनेमेटोग्राफी पर काफी मेहनत की है और हॉलीवुड के एक्सपर्ट्स इसके लिए हायर किए हैं. यही नहीं, फिल्म का एक बड़ा फाइटिंग सीन है जिसे 10 हजार लोगों के साथ शूटिंग किया गया है जो सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस है.कंगुवा ट्रेलरकंगुवा को 10 अक्टूबर को रिलीज किया जा रहा है. इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज भी नहीं हो रही है. ऐसे में बॉबी देओल और सूर्या का फिल्म को खुला मैदान मिल जाता है. कंगुवा को शिवा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को दुनिया भर में 38 भाषाओं में रिलीज किया गया है. 

Kanguva Trailer: कंगुवा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस पैन इंडिया फिल्म में बॉबी देओल का एनिमल अंदाज देखने को मिल रहा है. वह खूंखार विलेन उधिरन के रोल में हैं. जबकि उनकी टक्कर कंगुवा से है जिसकी एक हंसी ही खौफ पैदा करने वाली है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button