chhattisgarh liquor record : भूपेश सरकार की बड़ी उपलब्धि, छत्तीसगढ़िया ने 10 महीने में डकार गए 5 हजार 400 करोड़ का शराब
Table of Contents
रायपुर। chhattisgarh liquor record छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़िया ने सिर्फ 10 महीने में 5 हजार करोड़ से ज्यादा का शराब डकार गए हैं। सरकार ने 5 हजार 4 करोड़ का लक्ष्य रखा था, जिसे दो महीने पहले हासिल कर लिया गया। विधानसभा में यह जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दी है।
chhattisgarh liquor record विधायक सौरभ सिंह ने किया सवाल
दरअसल, chhattisgarh liquor record विधायक सौरभ सिंह ने सरकार से इस मुद्दे पर लिखित में सवाल किया। मंत्री लखमा से पूछा कि आबकारी विभाग से कितनी राजस्व की प्राप्ति हुई ? पिछले 3 वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष 6 फरवरी 2023 तक आबकारी विभाग से कितना राजस्व मिला है, इसकी सालाना जानकारी मांगी गई।
5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए की शराब बिक्री
इसके जवाब में जो आंकड़ा निकलकर आया उसके मुताबिक प्रदेश में 5 हजार 5 सौ 25 करोड़ 99 लाख रुपए शराब बिक्री से राजस्व सरकार के खाते में आया है। यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 तक का है।
आबकारी मंत्री लखमा ने बताया कि
2019-20 में 4952.79 करोड़,
2020-21 में 4636.90 करोड़,
2021-22 में 5119.15 करोड़
और 2022-23 में (01 अप्रैल 2022 से 6 फरवरी 2023 तक) 5525.99 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है।
मंत्री ने बताया कि 2019-20 में 5199.72 करोड़ लक्ष्य निर्धारित था। इसका 95.25 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ। 2020-21 में 5000 करोड़ का लक्ष्य था। इसका 92.74 प्रतिशत राजस्व मिला। इसी तरह 2021-22 में 5499.99 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 92.91 प्रतिशत राजस्व मिला। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में 5499.99 करोड़ का लक्ष्य था। इसमें 6 फरवरी तक 100 प्रतिशत से ज्यादा राजस्व मिल चुका है।
भूपेश सरकार ने किया है शराबबंदी का वादा
बता दें कि भूपेश बघेल की सरकार ने शराबबंदी का वादा किया है, लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया। सरकार को अब कुछ महीने ही बाकी है। इस पर प्रदेशवासियों ने सवाल उठाया है। इस पर सरकार का कहना है कि कमेटी गठित कर दी है। कमेटी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इससे नोटबंदी की तरह नहीं किया जाएगा। लेकिन अब 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सरकार की नीयत पर सवाल उठाया जा रहा है।
फॉलो करें क्लिक करें
विपक्ष ने इन मुद्दों पर सरकार को घेरा
विपक्ष ने बजट सत्र के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ओलंपिक, खेलो इंडिया, प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा में भ्रष्टाचार, लाइवलीहुड कॉलेज, और रोजगार के मुद्दे पर सवाल पूछे गए। अजय चंद्रकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर सवाल किये। जवाब में बताया गया कि इस खेल में भाग लेने वालों को नौकरी में आरक्षण नहीं मिलेगा। इस जवाब के बाद सदन में जमकर बवाल हुआ।
इसे भी पढ़े- employee regularization : सदन में गूंजा नियमितिकरण का मुद्दा, सीएम भूपेश ने दिया ये जवाब
5 Comments