छत्तीसगढ़दुर्ग संभाग
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 20 महिलाएं घायल, दो गंभीर


कबीरधाम। जिले में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 20 महिलाएं घायल हो गईं। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार होकर 30 से अधिक महिलाएं खेत में मज़दूरी के लिए ग्राम भेंडी से नांहदा जा रहीं थी। इस दौरान खैरीडीही गांव के पास पिकअप के पलट जाने से सवार महिलाएं गिर पड़ी।
फॉलो करें क्लिक करें


हादसे में करीबन 20 महिलाओं को चोट आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल रवाना किया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह रायपुर जिले खरोरा में भी घटना सामने आई थी। मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई थी। भी सब्जी बाड़ी में मजदूरी के लिए निकले थे।
One Comment