स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

कार के साथ भिड़ाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, देख लोग बोले- भाई साहब ने तो वैगनआर को ही ‘थार का रिश्तेदार’ बना दिया

कार के साथ भिड़ाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, देख लोग बोले- भाई साहब ने तो वैगनआर को ही ‘थार का रिश्तेदार’ बना दिया

Desi Jugaad ka Video: देसी जुगाड़ के मामले में भारतीय का कोई मुकाबला नहीं और हां, जब बात आती है गाड़ी के साथ जुगाड़ करने की तो भैया देसी लोग ‘इंजीनियर्स’ को भी पीछे छोड़ देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसें देखकर यकीनन आप भी शख्स के इस तगड़े जुगाड़ की तारीफ करते नहीं थकेंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किसी ने थार के ऊपर थार का हार्डटॉप फिट कर दिया, जिससे जो गाड़ी का लुक निकलकर आया उसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है.तगड़े जुगाड़ की तारीफ (WagonR modification viral video)कार के साथ भिड़ाया गया ये गजब का जुगाड़ इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देख चुके सोशल मीडिया यूजर्स इस पर हैरानी पर जता रहे हैं और खूब मौज भी ले रहे हैं. दिमाग घूमा देने वाले इस वीडियो में किसी बंदे ने वैगनआर को ऐसा मॉडिफाई किया कि लोग सोचने पर मजबूर हो गए. वीडियो की शुरुआत में एक सफेद रंग कि वेगनआर सड़क पर तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन गाड़ी के पिछले हिस्से को इस तरह से मॉडिफाई किया गया है, जिसे देखकर निगाहें बस एक टक ठहर जा रही है. देखा जा सकता है कि, कार में थार का हार्डटॉप फिक्स किया गया, जिससे गाड़ी का लुक बड़ा की अटपटा हो गया है.यहां देखें वीडियोView this post on InstagramA post shared by Pratyush Srivastava (@knowledgeacquisition_)’इंडिया नॉट फॉर बिगनर्स’ (Thargon R Funny Jugaad Video)इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर को देखकर लोग कह रहे हैं कि, भाई साहब ने वैगनआर को ‘थार की रिश्तेदार’ बना दिया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @knowledgeacquisition_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ‘इंडिया नॉट फॉर बिगनर्स.’ वहीं कुछ यूजर्स ने वेगनआर और थार हार्डटॉप के मिलकर के बाद गाड़ी को मजेदार नाम दिए हैं. एक अन्य यूजर ने इसे Thargon R का टाइटल दिया है. वहीं तीसरे ने  Wagon Thar ROXX.ये भी देखेंः- सांप को शरीर में लपेटकर लड़की ने किया YOGA 

कार के साथ भिड़ाया गया ये गजब का जुगाड़ इंटरनेट पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर को देखकर लोग कह रहे हैं कि, भाई साहब ने वैगनआर को ‘थार की रिश्तेदार’ बना दिया है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button