सुप्रीम सुनवाई LIVE: केजरीवाल की जमानत पर सांप-सीढ़ी की दलील, ASG राजू SC में बोले- ये तो वही…
सुप्रीम सुनवाई LIVE: केजरीवाल की जमानत पर सांप-सीढ़ी की दलील, ASG राजू SC में बोले- ये तो वही…शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया, के कविता, विजय नायर के बाद क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जमानत मिल जाएगी? सुप्रीम कोर्ट में इस वक्त दिल्ली के सीएम की बेल पर सुनवाई चल रही है. कोर्ट में केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कई दलीलें रखी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देना चाहती है. सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि ED केस में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए भी 21 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी. क्या सिंघवी की ये दलीलें कोर्ट में टिक पाएंगी और केजरीवाल को जमानत मिल जाएगी यह कुछ ही देर में साफ हो जाएगी. कोर्ट में जानिए क्या क्या दलीलें चल रही हैं…Live Updates :
