Quick Feed

प्रयागराज : नौकरी के लिए शिक्षकों का हंगामा, आयोग कार्यालय के बाहर जुटे हजारों अभ्यर्थी

प्रयागराज : नौकरी के लिए शिक्षकों का हंगामा, आयोग कार्यालय के बाहर जुटे हजारों अभ्यर्थीपूरा देश जहां आज शिक्षक दिवस मना रहा है वहीं प्रयागराज में शिक्षक दिवस पर शिक्षक भर्ती को लेकर हज़ारों की संख्या में डीएलएड अभ्यर्थी नौकरी पाने के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. एक तरफ़ सरकार के सामने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 69 हज़ार शिक्षक भर्ती मामले को निपटाने की चुनौती है तो वहीं दूसरी तरफ पिछले छह साल से लंबित पड़ी नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आज प्रयागराज के यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के दफ्तर के बाहर सुबह से प्रदर्शन शुरू हो गया है. दरअसल ये प्रदर्शन डीएलएड किए हुए हज़ारों अभ्यर्थी सरकार से शिक्षक भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर कर रहे है.क्या है पूरा मामला?प्रयागराज के एलनगंज स्थित यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर सुबह से ही हज़ारों अभ्यर्थियों ने धरना शुरू कर दिया है. शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर अभ्यर्थी घेराव कर अपनी मांगों को पूरी करने की सरकार से मांग कर रहे है. दरअसल इन अभ्यर्थियों का कहना है कि 97000 से ज्यादा पदों पर पिछले छह सालों से कोई विज्ञापन सरकार ने नहीं निकाला है. ऐसे में नौकरी न मिलने के कारण इन अभ्यर्थियों के सामने बेरोज़गारी का संकट खड़ा हो गया है. पूरे प्रदेश से पहुंचकर अभ्यर्थियों ने आयोग के दफ्तर को घेरा हुआ है.डीएलएड (बीटीसी) किए अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी रिक्त पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सरकार जल्द ही विज्ञापन जारी करें ताकि उनको नौकरी मिले. पिछले छह सालों से शिक्षक भर्ती को लेकर अबतक सिर्फ दिलासा दिया जा रहा है. शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर प्रयागराज में पांच हज़ार से ज्यादा अभ्यर्थी धरने पर है.आयोग के बाहर अभियर्थियों ने घेराव किया हुआ है. वहीं शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष के पद पर डॉ कीर्ति पांडेय को यहां भेजा है. नए अध्य्क्ष का आगाज़ इस धरने से हुआ है. सरकार ने दो दिन पहले ही कीर्ति पांडेय को गोरखपुर से यहां भेजा है. अब आज आयोग के बाहर नए अध्य्क्ष की ताजपोशी के बाद चल रहे धरने ने नए अध्यक्ष के सामने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.वहीं सरकार के सामने हाईकोर्ट के आदेश पर तीन महीने के अंदर 69 हज़ार भर्ती से निपटने की बड़ी चुनौती है तो अब नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर एक और चुनौती से निपटना टेढ़ी खीर साबित होगा. बता दें कि बुधवार को प्रयागराज के फूलपुर में आयोजित रोजगार मेले में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से शिक्षक भर्ती का भी एलान किया है.

प्रयागराज के एलनगंज स्थित यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर सुबह से ही हज़ारों अभ्यर्थियों ने धरना शुरू कर दिया है. शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर अभ्यर्थी घेराव कर अपनी मांगों को पूरी करने की सरकार से मांग कर रहे है. (दीपक गंभीर की रिपोर्ट)
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button