स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं - मान. केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री
Quick Feed

यूपी : बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया, देखें Video

यूपी : बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िया पकड़ा गया, देखें Videoउत्तर प्रदेश के बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िए को पकड़ लिया गया है. अबतक कुल 5 आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है. हालांकि, अभी भी एक और आदमखोर भेड़िए की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक, आदमखोर भेड़िए को मंगलवार सुबह हरबख्श पुरवा गांव में फॉरेस्ट विभाग द्वारा बिछाए गए जाल के जरिए पकड़ लिया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फॉरेस्ट विभाग के लोग भेड़िये को लाठी से काबू में करते हुए नजर आ रहे हैं. यूपी : बहराइच में पकड़ा गया एक और आदमखोर भेड़िया #UttarPradesh | #Bahraich | #India pic.twitter.com/VjASA3LzV3— NDTV India (@ndtvindia) September 10, 2024बहराइच में आठ लोगों की मौतआपको बता दें कि बहराइच के महसी तहसील में इस साल मार्च महीने से ही भेड़िये लोगों पर हमला करते आ रहे हैं. बरसात के मौसम में भेड़ियों के हमले काफी बढ़ गए और जुलाई से अबतक इन हमलों में सात बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित करीब तीन दर्जन लोगों को भेड़ियों ने घायल किया है. इनमें से करीब 20 लोग भेड़िये के हमले से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. सीतापुर में भी भेड़िए का हमलासीतापुर में 8 सितंबर को भेड़िये के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जानकारी के मुताबिक सिधौली थाना क्षेत्र के विकास खंड कसमंडा के नारायणपुर गांव में देर शाम भेड़िये ने दो लोगों पर हमला कर दिया था. हमले में घायल महिला और बच्चे को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया. हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी सीएचसी पहुंचे और घायलों से पूछताछ की.

बहराइच के महसी तहसील में इस साल मार्च महीने से ही भेड़िये लोगों पर हमला करते आ रहे हैं. बरसात के मौसम में भेड़ियों के हमले काफी बढ़ गए और जुलाई से अबतक इन हमलों में सात बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है.
Bol CG Desk (L.S.)

Related Articles

Back to top button